UPSC CSE : Ranchi boy Ishtiyak works at airport secured 354th rank in the UPSC exam youngest of eight siblings एयरपोर्ट पर नौकरी करते हुए रांची के इश्तियाक ने UPSC में पाई 354वीं रैंक, 8 भाई बहनों में हैं सबसे छोटे, Career Hindi News - Hindustan
More

एयरपोर्ट पर नौकरी करते हुए रांची के इश्तियाक ने UPSC में पाई 354वीं रैंक, 8 भाई बहनों में हैं सबसे छोटे

रांची के मो. इश्तियाक रहमान ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 354वीं रैंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। वे वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट के इमीग्रेशन विभाग में कार्यरत हैं

Sat, 7 March 2026 08:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, रांची
share
एयरपोर्ट पर नौकरी करते हुए रांची के इश्तियाक ने UPSC में पाई 354वीं रैंक, 8 भाई बहनों में हैं सबसे छोटे

रांची के डोरंडा में मणिटोला के फिरदौस नगर निवासी मो. इश्तियाक रहमान ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 354वीं रैंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। वे वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट के इमीग्रेशन विभाग में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी। अपनी सफलता के मंत्र साझा करते हुए इस्तियाक ने बताया कि सिविल सेवा हमेशा से उनके करियर का पहला विकल्प था। दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन न होने पर उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने नए अभ्यर्थियों को सलाह दी कि इस यात्रा को शुरू करने से पहले अपनी समय सीमा और आर्थिक स्थिति का सही आकलन कर लेना चाहिए, इसके बाद ही सिलेबस और विषयों की गहरी समझ पर काम करना चाहिए।

इस्तियाक की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का अटूट सहयोग रहा है। आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे इस्तियाक के पिता रफीक अंसारी का निधन वर्ष 2021 में हो गया था, जिसके बाद उनकी मां राब्या खातून और सभी नौकरीपेशा भाई-बहनों ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया। इस्तियाक ने अपनी स्कूली शिक्षा लोयला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक (बीबीए) की डिग्री प्राप्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद क्रैक किया यूपीएससी
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट में बिहार का जलवा, कितने अभ्यर्थी सफल, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:IAS की फैक्ट्री प्रयागराज में सन्नाटा, टॉप 500 में जगह नहीं, 4 होनहारों ने बचाई

एसीपी अपूर्वा बनीं आईएएस अफसर

एआईआर 42 हासिल करने वाली कक्षा 7 से 12वीं तक डीपीएस बोकारो के चेनाब हाउस की होनहार छात्रा रही अपूर्वा वर्मा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के पद पर कार्यरत हैं। सेवा में रहते हुए बेहतरी का प्रयास जारी रखा और तीसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर ही लिया। बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अजीत प्रसाद वर्मा और गृहिणी आभा वर्मा की पुत्री अपूर्वा शुरू से सिविल सर्विसेज में जाने की थी, जिसे पूरा करने में माता-पिता सहित पूरे परिवार का योगदान रहा। 2014 में डीपीएस बोकारो से निकलने के बाद उन्होंने एनआईटी मणिपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था। उन्होंने तैयारी शुरू की और साल 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उनका नाम यूपीएससी की रिजर्व लिस्ट में शामिल हुआ था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।