Bihar daughter will become an IAS officer from IPS after securing 105th rank in UPSC CSE Result she secured 36th rank IPS से IAS बनेगी बिहार की बेटी, UPSC में 105वीं रैंक के बाद आई 36वीं रैंक, पिता हैं IRS अफसर, Career Hindi News - Hindustan
More

IPS से IAS बनेगी बिहार की बेटी, UPSC में 105वीं रैंक के बाद आई 36वीं रैंक, पिता हैं IRS अफसर

बिहार की दीपाली ने यूपीएससी सीएसई में 36वां रैंक प्राप्त कर आईएएस कैडर हासिल किया है। बता दें कि गत वर्ष घोषित यूपीएससी परिणाम में दीपाली को 105वां रैंक प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उन्हें आईपीएस कैडर मिला था।

Sat, 7 March 2026 07:47 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, रोसड़ा
share
IPS से IAS बनेगी बिहार की बेटी, UPSC में 105वीं रैंक के बाद आई 36वीं रैंक, पिता हैं IRS अफसर

UPSC CSE Final Result 2025 : बिहार में समस्तीपुर के रोसड़ा की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। यह उनके निरंतर प्रयास का परिणाम ही है कि आईपीएस सर्विस मिलने के बाद अगले प्रयास में आईएएस सर्विस मिल गया। इस बार दीपाली ने 36वां रैंक प्राप्त कर आईएएस कैडर हासिल किया है। बता दें कि गत वर्ष घोषित यूपीएससी परिणाम में दीपाली को 105वां रैंक प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उन्हें आईपीएस कैडर मिला था। उनकी इच्छा आईएएस बनने की थी। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुनः प्रयास किया और इस बार 36वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया।

फिलहाल डॉ. दीपाली महतो मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। दीपाली के पिता कुमार महतो सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शहर के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्व. वीरेंद्र महतो की पौत्री दीपाली ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर शहरवासियों में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। दीपाली की सफलता पर स्थानीय सांसद शांभवी, स्थानीय विधायक बीरेन्द्र कुमार, नगर परिषद की मुख्य पार्षद मीरा सिंह, अनिश राज, अमर प्रताप सिंह सहित शहर के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

143वीं रैंक लाकर कोठिया के आयुष ने लहराया परचम

ताजपुर के कोठिया पंचायत के सरवरगंज निवासी और ताजपुर बाजार के प्रमुख थोक जेनरल स्टोर मालिक अरुण कुमार चौधरी व प्रियंका जायसवाल के सुपुत्र आयुष कुमार ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में देशभर में 143वां स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

बचपन से ही मेधावी आयुष ने एकाग्रचित प्रयासों से इस ऊंचाई को छुआ और कोठिया गांव, ताजपुर प्रखंड तथा समस्तीपुर जिले का नाम रौशन किया। आयुष के माता-पिता ने संघ परिवार से जुड़कर बच्चों को उत्तम संस्कार व शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अरुण कुमार चौधरी वर्तमान में आरएसएस ताजपुर खंड के खंड संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आयुष की प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी समस्तीपुर, माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय बिरौली एवं 12वीं की पढ़ाई हैदराबाद से हुई। उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC में 92वीं रैंक पाने के बाद UPSC में हासिल की 28वीं रैंक
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट में बिहार का जलवा, कितने अभ्यर्थी सफल, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:IPS से IAS बनेंगी अपूर्वा वर्मा, UPSC CSE में आई 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP

यूपीएससी में बिहार के सफल अभ्यर्थी, जिला और रैंक

राघव झुनझुनवाला (मुजफ्फरपुर): 04

उज्ज्वल प्रियांक (वैशाली): 10

यशस्वी राज्यवर्धन (सारण): 11

मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद): 16

रविराज (नवादा): 20

दीक्षा राय (बक्सर): 40

अपूर्वा वर्मा (पश्चिम चंपारण): 42

इशित्व आनंद (पटना, बाढ़): 50

तेजस्विनी (औरंगाबाद): 62

आकाश कुमार (पटना): 101

अभिषेक चौहान (समस्तीपुर): 102

राहुल कुमार (भागलपुर): 141

आयुष कुमार (समस्तीपुर): 143

रूचि सिंह (बेगूसराय): 171

प्रीति कुमारी (पटना): 232

प्रणय प्रसून (बांका): 245

प्रांजल राय: 250

वैष्णवी (गया जी के बेलागंज): 298

आकांक्षा सिंह (भोजपुर): 301

नीतीश कुमार सिंह (बेगूसराय): 305

विशाल कुमार सिंह (गोपालगंज): 334

अनुभव कुमार (जहानाबाद): 339

आदित्य राय कौशिक (बक्सर): 375

गौरव कुमार (गोपालगंज): 377

हर्षवर्धन अशोक (सारण): 424

मीमांसा (भागलपुर): 447

मुकेश वर्णवाल (जमुई): 465

नीतीश सिंह (सीवान): 491

सन्नी राज सन्नी (कटिहार): 526

सौरभ रंजन (पूर्णिया): 537

अमन मल्होत्रा (भभुआ): 571

जूही दास (किशनगंज): 649

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।