upsc capf vacancy 2026: last date today upsc capf assistant commandant recruitment changes exam dates UPSC CAPF AC Vacancy : 349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि, इस बार क्या बदला, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CAPF AC Vacancy : 349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि, इस बार क्या बदला

UPSC CAPF Assistant Commandant Vacancy 2026 : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आज 12 मार्च 2026 अंतिम तिथि है। अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह फौरन upsconline.nic.in पर एप्लाई कर सकता है।

Thu, 12 March 2026 10:49 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC CAPF AC Vacancy : 349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि, इस बार क्या बदला

UPSC CAPF Assistant Commandant Vacancy 2026 : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आज 12 मार्च 2026 अंतिम तिथि है। अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह फौरन upsconline.nic.in पर एप्लाई कर सकता है। इस बार कुल 349 वैकेंसी निकाली गई हैं। इसमें बीएसएफ के 108, सीआरपीएफ के 106, सीआईएसएफ के 70, आईटीबीपी के 12 और एसएसबी के 53 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को करेक्शन का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। यानी आप जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी पाने के उतने ही ज्यादा चांस रहेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या क्या बदला

परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस पहले जैसा ही है, लेकिन आवेदन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक के नियमों में कुछ कुछ बदलाव हुए हैं। वे इस प्रकार हैं-

- पहले के 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) की जगह अब यूआरएन ने ले ली है, जो लाइफटाइम के लिए वैध होगा।

- अब फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन में सुधार (Edit) करने का कोई मौका नहीं मिलेगा

- अब पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय आवेदन भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य कर दिया गया है।

- उम्मीदवारों को अब सफेद कागज पर काले पेन (Black Ink) से तीन बार हस्ताक्षर करके अपलोड करने होंगे

- परीक्षा केंद्रों की संख्या 47 से बढ़ाकर 57 कर दी गई है। दिल्ली एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और भुवनेश्वर, इंदौर जैसे 10 नए केंद्र जोड़े गए हैं।

- इस बार से असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की शिखा का IAS बनने का दावा निकला झूठा, दिल्ली की शिखा की थी 113वीं रैंक

- हाइट नियमों में सख्ती

अब ऊंचाई को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा। यदि न्यूनतम आवश्यकता 165 सेमी है और उम्मीदवार की ऊंचाई 164.9 सेमी है, तो उसे अयोग्य (डिस्क्वालिफाई) माना जाएगा। कोर्ट में कई मामलों के जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

- लॉन्ग जंप नियम

पीईटी (PET) के दौरान यदि शरीर का कोई भी हिस्सा स्टार्टिंग या फिनिशिंग लाइन को छूता है, तो उसे सीधे अयोग्यता माना जाएगा।

- नाम बदला

पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम का नाम बदलकर प्रतिभा सेतु किया गया है। प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन उम्मीदवारों को निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दिए जा सकते हैं जो अंतिम चरण इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी सफल नहीं हो पाए। अगर उम्मीदवार फॉर्म में अनुति देंगे तो उनकी डिटेल्स को अन्य सरकारी या निजी संस्थाओं के साथ साझा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है UPSC इंटरव्यू टॉपर, AIR 1 अनुज अग्निहोत्री समेत 61 टॉप रैंकर्स को पछाड़ा

यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी 10 खास बातें

1. शैक्षणिक योग्यता - इस भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

2. आयु की अधिकतम सीमा - 20 से 25 वर्ष। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 से होगी। उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 2001 से पहले और 1 अगस्त, 2006 के बाद नहीं होना चाहिए । एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

3. एग्जाम सेंटर पहले आओ , पहले पाओ के आधार पर

अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अलॉट किए जाएंगे। देश के 57 शहरों में यह एग्जाम होगा। चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों में अभ्यर्थियों का आवंटन सीमित संख्या में ही किया जाएगा। ऐसे में पहले आवेदन जो करेगा उसे फायदा होगा। पसंदीदा सेंटर आने के ज्यादा चांस रहेंगे।

4. चयन प्रक्रिया

सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सेलेक्शन की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स के आधार पर बनेगी।

5. लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा , जिसके नियम इस प्रकार हैं-

पुरुषों के लिए - 16 सेकेंड में 100 मीटर की रेस। 3 मिनट 45 सेकेंड में 800 की रेस। 3.5 मीटर की लॉन्ग जंप जिसके लिए तीन चांस दिए जाएंगे। 4.5 मीटर की दूरी तक 7.26 किलोग्राम का शॉटपुट फेंकना होगा जिसके लिए तीन चांस दिए जाएंगे।

महिलाओं के लिए - 18 सेकेंड में 100 मीटर की रेस। 4 मिनट 45 सेकेंड में 800 की रेस। 3 मीटर की लॉन्ग जंप जिसके लिए तीन चांस दिए जाएंगे।

6. कद काठी कैसी हो

पुरुष अभ्यर्थी - लंबाई कम से कम 165 सेमी हो। छाती 81 सेमी हो। इसके अलावा 5 सेमी फुलाव हो।

महिला - लंबाई कम से कम 157 सेमी हो।

7. लिखित परीक्षा तिथि

लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबको बोला IAS बन गया, पूर्व MLA और पुलिस ने दिया इनाम, पोल खुली तो फरार

8. एग्जाम पटैर्न

लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर-1 और पेपर-2

पेपर I : जनरल एबिलिटी व इंटेलिजेंस- 250 मार्क्स - ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेशन

पेपर 2- जनरल स्टडीज, निबंध व कॉम्प्रिहेंशन- 200 मार्क्स। यह वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर होगा।

9. फीस

महिला, एससी, एसटी उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस देनी होगी। फीस का भुगतान एसबीआई में या फिर वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड या एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

10. एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट धारकों को इंटरव्यू के समय वरीयता दी जाएगी। शारीरिक परीक्षण पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जो 150 अंकों का होता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।