upsc 2025 topper air 9 aastha jain shamli success story शामली की बेटी आस्था जैन ने UPSC 2025 में 9वां स्थान प्राप्त कर लहराया परचम, Career Hindi News - Hindustan
More

शामली की बेटी आस्था जैन ने UPSC 2025 में 9वां स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

upsc 2025 topper air 9 aastha jain: शामली के कांधला की बेटी आस्था जैन ने अपनी जिद और कड़ी मेहनत से यूपीएससी 2025 में 9वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का अपना सपना आखिरकार पूरा कर लिया है।

Fri, 6 March 2026 06:41 PMHimanshu Tiwari हिन्दुस्तान, शामली
share
शामली की बेटी आस्था जैन ने UPSC 2025 में 9वां स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

upsc 2025 topper air 9 aastha jain: 'ऐ रेत तू मुझे एड़ियाँ रगड़ने दे। मैं जानता हूँ कि पानी यहाँ से निकलेगा।', मशहूर शायर राहत इंदौरी के इस शेर को जिंदगी का फलसफा बना शामली जनपद की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी में ऑलओवर 9 वीं रैंक प्राप्त कर फिर से सफलता का परचम लहराकर आईएएस बनने की जिद्द पूरी की है। कांधला कस्बे में कनफेक्शनरी की दुकान करने वाले अजय जैन की यह होनहार बेटी पहले भी दो बार यूपीएससी में सफलता प्राप्त पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इससे वह वह 131 और 186 वीं रैंक प्राप्त कर चुकी है। वह अब आंधप्रदेश में हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही है। आस्था के पिता अजय जैन का कहना है उसका आईएसएस बनने का था। बेटी ने आज उसे भी पूरा कर दिखाया है।

नगर के मौहल्ला सरावज्ञान निवासी अजय जैन एक सामान्य व्यापारी है। उनकी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक कनफैक्शनरी की दुकान है। उनके यहां तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है,। आस्था जैन दूसरे नंबर पर है। वर्ष 2018-19 में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 12 में आस्था जैन ने सीबीएसई में आल इंडिया मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद से दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ साथ यूपीएससी की तैयारी करती रही है।

सेल्फ पढ़ाई के साथ ही कुछ समय दिल्ली में भी कोचिंग ली थी। पहली बार वर्ष 2024 ही यूपीएससी में 131 वां स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद आस्था को हैदराबाद कैडर में आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था, किन्तु आस्था का सपना आईएएस बनने का था, जिसके चलते आस्था ने एक बार फिर प्रयास किया किन्तु उसका इस बार भी सपना पूरा नही हो पाया तथा उसे 186 वीं रैंक पर संतोष करना पडा। इसके बाद भी आस्था ने अपना विश्वास एवं हौंसला बनाए रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के राघव ने किया कमाल, UPSC 2025 में हासिल की रैंक 4, बने बिहार टॉपर
ये भी पढ़ें:ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में झंडा गाड़ा, रैंक भी शानदार
ये भी पढ़ें:UPSC 2025 में छपरा का डंका, यशस्वी ने हासिल की 11वीं रैंक, हर्षवर्धन भी सफल

तीसरे प्रयास में हासिल की 9वीं रैंक

अपने तीसरे प्रयास में आस्था ने पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल की। आस्था जैन ने के माता ममता जैन ने बताया कि उनकी पुत्री ने अपनी प्रारम्भिक परीक्षा नगर में ही करने के बाद उन्होंने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा शामली के स्कॉटिस स्कूल से की थी। उनका शुरू से ही यूपीएससी क्रेक करने का सपना था। आस्था ने सेल्फ और ऑनलाइन पढ़ाई भी की। अपने स्तर पर किताबों का चयन किया। आस्था जैन के यूपीएससी में चयन के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर है। नगर वासी उनके पिता को बधाई देने आ रहे है। माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के बाद सेल्फ स्टडी से ही आस्था जैन ने यूपीएससी क्रैक किया है।

इण्टरमीडिएट परीक्षा में भी किया था क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन

व्यापारी अजय जैन की बिटियां आस्था जैन पढाई में शुरू से ही होशियार है, उसने वर्ष 2019 में स्काटिश स्कूल से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आस्था जैन ने इंटर मीडिएट परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त कर देश में चैथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र. व परिवार का नाम रोशन किया था।

घर पर हर्ष का माहौल

आस्था जैन यूपीएससी परीक्षा परिणाम के समय अपनी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में है। वही उनकी सफलता में उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, तथा समाज के साथ - साथ नगर के गणमान्य लोग उसके परिवार को बधाई देने के लिए पहुंच रहे है, अपनी बिटिया की खुशी से गदगद पिता बाजार में मिठाई वितरित कर रहे है, आस्था ने फोन पर बात करते हुए अपने परीक्षा परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए इसका पूरा क्षेत्र अपने माता ममता जैन, पिता अजय जैन, बहन आंचल जैन, खुशी जैन व भाई सार्थक जैन के साथ अपने गुरूजनों को दिया है। आस्था के परीक्षा परिणाम से कस्बे के साथ साथ समाज के लोगों में अत्याधिक हर्ष है।

पिता की मेहनत व माता की कोचिंग से बेटी में पढ़ने की आस्था

कांधला, बिटिया आस्था जैन ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संवाददाता से वार्ता करते हुए बताया कि बचपन से ही माता ममता जैन ने घरेलू कामकाज के साथ आस्था जैन सहित अन्य संतानों को घर पर ही शिक्षा दी। पिता अजय जैन कन्फेक्शनरी की दुकान के साथ बेटी की उपलब्धियां में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते रहे। आखिर कर यूपीएससी के तीसरे अटेम्प्ट में बिटिया स्थानीय मूवी रैंक प्राप्त कर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर डाला।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।