UP Police SI ASI Result 2026 OUT, UPPRPB SI ASI Final Result at uppbpb.gov.in, UP SI Merit List PDF Direct Link Here UP Police SI ASI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से देखें परिणाम, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police SI ASI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से देखें परिणाम

UP Police SI ASI Result 2026 Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और ASI (Accounts) भर्ती-2023 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

Thu, 26 March 2026 05:50 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Police SI ASI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से देखें परिणाम

UP SI ASI Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और ASI (Accounts) भर्ती-2023 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। लंबे समय से अपनी मेहनत का फल देख रहे अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विभागों में गोपनीय, लिपिक और लेखा संवर्ग के पदों को भरा जाना है। बोर्ड ने चयन के सभी चरणों—लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट—के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है।

900 से अधिक पदों पर हुई भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 921 पदों को भरने का लक्ष्य रखा था। इसमें सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 268 पद, एएसआई (लिपिक) के 449 पद और एएसआई (लेखा) के 204 पद शामिल थे। आज जारी हुए रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और चयन का सफर

यह भर्ती प्रक्रिया कई चरणों से गुजरी है, लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 10 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था। टाइपिंग टेस्ट 21 और 22 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। स्टेनोग्राफी टेस्ट 28 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था। फाइनल रिजल्ट की घोषणा आज, 26 मार्च 2026 को बोर्ड ने फाइनल मेंरिट लिस्ट जारी कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस भर्ती 2026: अक्टूबर-नवंबर में होगी 1933 पदों पर लिखित परीक्षा
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगा 5 मिनट का ज्यादा समय
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस SI भर्ती में सैंडल चप्पल पहनकर ही जाएं, ढाई घंटे पहले आएं ये अभ्यर्थी

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अभ्यर्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Top Notices सेक्शन में 'UP Police SI, ASI Final Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची होगी।
  4. अपने कीबोर्ड पर 'Ctrl + F' दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आपका चयन हो गया है।
  6. भविष्य के लिए इस फाइल को डाउनलोड कर प्रिंटआउट जरूर ले लें।

कट-ऑफ और आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार (कैटेगरी-वाइज) कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब अंतिम चरण यानी मेडिकल परीक्षण और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना बोर्ड द्वारा जल्द ही ई-मेल या आधिकारिक नोटिस के जरिए दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने उम्मीद जताई है कि चयनित उम्मीदवार अपनी योग्यता और लगन से पुलिस सेवा का मान बढ़ाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।