UP Police SI Exam: 5 Minutes Extra Time in UPP UP Police Sub Inspector Recruitment Exam uppbpb upprpb UP Police SI Exam: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगा 5 मिनट का ज्यादा समय, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police SI Exam: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगा 5 मिनट का ज्यादा समय

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देशों को पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि से पांच मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

Sat, 14 March 2026 06:15 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
UP Police SI Exam: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगा 5 मिनट का ज्यादा समय

UP Police SI Exam : उत्तर प्रदेश के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आज शनिवार व रविवार को यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ में दो पालियों में 54 केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा 88 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। कोषागार से लेकर केंद्रों तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देशों को पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि से पांच मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

दरोगा भर्ती की शनिवार को आयोजित लिखित परीक्षा में 32 हजार से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। शनिवार और रविवार को आयोजित परीक्षा में सभी जिलों में 372 राजपत्रित अधिकारी, 2,142 निरीक्षक, 7,640 उप निरीक्षक, 8,479 मुख्य आरक्षी और 12,969 आरक्षी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी बायोमेट्रिक जांच व आधार सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा।

लखनऊ में दो पालियों में 54 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा 88 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है।

जिला प्रशासन के मुताबिक पहली पॉली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। शहर में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा की निगरानी करने के लिए 74 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। इनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए 16 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, Direct Link

लखनऊ में तीन मुकदमे

पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की भ्रामक सूचना देकर धन उगाही के मामलों में शुक्रवार को दो और मुकदमे दर्ज कराए हैं। अब तक लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में कुल तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस SI परीक्षा आज से, कब तक एंट्री टाइम, जानें ड्रेस कोड समेत 7 अहम नियम

बायोमेट्रिक जांच तब प्रवेश

बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर का कहना है कि पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच व आधार सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा।

टप्पल में सॉल्वर गिरोह के दो सदस्य दबोचे , हंगामा

जट्टारी, संवाददाता। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा से पहले शुक्रवार को टप्पल पुलिस व एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की। सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में एक आरोपी के परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस की जीप के सामने लेट गए। जैसे-तैसे पुलिस आरोपियों को थाने लाई। जानकारी के मुताबिक देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी थी। उधर, मौके पर एसटीएफ भी पहुंच गई। उनका दावा था कि कार्रवाई एसटीएफ की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस SI भर्ती में सैंडल चप्पल पहनकर ही जाएं, ढाई घंटे पहले आएं ये अभ्यर्थी
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।