UP Police Exam Date: यूपी पुलिस भर्ती 2026; अक्टूबर-नवंबर में होगी 1933 पदों पर लिखित परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया अपडेट
UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य पुलिस के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1933 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लिखित परीक्षाओं का आयोजन इसी साल अक्टूबर और नवंबर महीने में किया जाना प्रस्तावित है।

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य पुलिस के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1933 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ताजा अपडेट के अनुसार, इन पदों के लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन इसी साल अक्टूबर और नवंबर महीने में किया जाना प्रस्तावित है। लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का सही समय है। बोर्ड ने अलग-अलग भर्ती के लिए परीक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
इन पदों पर होनी है भर्ती
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा अभियान पुलिस विभाग के तकनीकी और क्लर्कियल पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। कुल 1933 पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:
गोपनीय और क्लर्क : बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक (SI-गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (ASI-लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI-लेखा) के कुल 537 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर या नवंबर में आयोजित होगी।
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: इस भर्ती अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए है। कुल 1352 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।
सहायक परिचालक: इसके साथ ही रेडियो संवर्ग के तहत सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी भर्ती की लिखित परीक्षा इसी समय सीमा के भीतर कराई जाएगी।
बोर्ड की तैयारी और आगामी प्रक्रिया
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों का चयन और सुरक्षा मानकों पर काम शुरू हो चुका है। भर्ती बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी करेगा।
पदों की संख्या सीमित है और उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने की संभावना है, इसलिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।
कैसे करें तैयारी?
अक्टूबर-नवंबर में होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने विषय पर पकड़ मजबूत करनी होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए तकनीकी ज्ञान, तो वहीं क्लर्कियल पदों के लिए टाइपिंग और अकाउंट्स की जानकारी महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग जैसे विषयों पर भी ध्यान देना अनिवार्य है। राज्य सरकार का लक्ष्य इन भर्तियों को समय पर पूरा कर विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।




साइन इन