UP Police SI Exam : यूपी पुलिस एसआई भर्ती में सैंडल चप्पल पहनकर ही जाएं, 2 नहीं ढाई घंटे पहले आएं ये अभ्यर्थी
UP Police SI Exam Dress Code : यूपी पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा कल और परसो राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को चप्पल या फिर सैंडिल पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

UP Police SI Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को चप्पल या फिर सैंडिल पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जूता-मोजा उतार कर जांच करने में वक्त जाया न हो। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने अपडेटेड आधार कार्ड के साथ केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग की अलग से व्यवस्था होगी
पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दरोगा भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को दोनों दिन दो पालियों सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। भर्ती बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले चेकिंग-फ्रिस्क्रिंग की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को स्लीपर या सैंडिल पहनकर आने को कहा गया है। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।
अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले उपस्थित होना होगा
अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले प्रवेशपत्र, आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट, काले-नीले बाल पेन के साथ उपस्थित होना होगा। जिनने अपना आवेदन आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया है या फिर आवेदन के चरण में आधार नंबर मिसमैच पाए गए हैं, उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से 2.30 घंटे पहले आना होगा।
परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की है। फर्जी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा देने से रोकने के लिए परीक्षा केंद्र, जिलों और बोर्ड में कंट्रोलरूम बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थी का फोटो व आंख की पुतली की स्कैनिंग की जाएगी। पहचान पत्र से मिलाने न होने की दशा में अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
88 हजार अभ्यर्थी लखनऊ में परीक्षा देंगे
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन लखनऊ के 54 केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को होगा। 17 जनपदों से कुल 88,320 अभ्यर्थी इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी की दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। केंद्रों पर सीसी कैमरों से कड़ी निगरानी होगी। मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक सघन चेकिंग होगी। प्रत्येक पाली में 22080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीसीपी कमिश्नरेट मुख्यालय अनिल कुमार यादव ने रेलवे और परिवहन विभाग से पत्राचार कर बस अड्डों पर सुरक्षा की दृष्टि से पत्राचार किया है।
इन जनपदों से आएंगे अभ्यर्थी
अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुलतानपुर, उन्नाव और वाराणसी।




साइन इन