UPSSSC Vacancy 2026: UP Forest Guard rectuitment Notification out dates apply up pet pass 12th eligible UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026: यूपी के वन विभाग में वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 708 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।30 जून से इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने  की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Fri, 24 April 2026 08:43 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में वन रक्षक के 708 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026: यूपी के वन विभाग में वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 708 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। 30 जून से इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। आनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए होगा। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता।

भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपने आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण (कुल 708 पद) :

वन रक्षक (सामान्य चयन): 318 पद (अनारक्षित: 128, अनुसूचित जाति: 65, अनुसूचित जनजाति: 10, अन्य पिछड़ा वर्ग: 84, EWS: 31)

वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन): 10 पद (अनारक्षित: 04, अनुसूचित जाति: 02, अनुसूचित जनजाति: 01, अन्य पिछड़ा वर्ग: 02, EWS: 01)

वन रक्षक (विशेष चयन): 329 पद (अनुसूचित जाति: 134, अन्य पिछड़ा वर्ग: 195)

वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन): 51 पद (अनुसूचित जाति: 17, अन्य पिछड़ा वर्ग: 34)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों पर भर्ती

क्या है योग्यता

भर्ती के लिए इंटर या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा। आयु पहली जुलाई को 18 साल और 40 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणियों (जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति आदि) को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी

शारीरिक मानदंड परीक्षा :

पुरुष: न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी (ST के लिए 160 सेमी) और सीने का फुलाव 84 सेमी (ST के लिए 82 सेमी) होना चाहिए, जिसमें कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।

महिला: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (ST के लिए 147 सेमी) और वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

मुख्य लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा: यह 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंकों की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

भाग 1: विषयगत ज्ञान (50 प्रश्न, 50 अंक)

भाग 2: प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान (15 प्रश्न, 15 अंक)

भाग 3: कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ (15 प्रश्न, 15 अंक)

भाग 4: उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (20 प्रश्न, 20 अंक)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर निकली वैकेंसी

शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किग्रा भार लेकर 04 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSSSC PCS के 2285 पदों पर बंपर भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन

इसके साथ ही 100 नंबर, 100 सवाल की दो घंटे की परीक्षा भी होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसका विस्तृत पाठ्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सभी निर्देश को पढ़कर आवेदन करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।