UPESSC B.Ed Recruitment 2026: Online Registration Begins for 107 Assistant Professor Posts at upessc.up.gov.in UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली वैकेंसी; 27 मई तक करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली वैकेंसी; 27 मई तक करें आवेदन

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायता प्राप्त गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed.) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Thu, 30 April 2026 05:47 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली वैकेंसी; 27 मई तक करें आवेदन

UPESSC B.Ed Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने सहायता प्राप्त गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed.) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर लें:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मई 2026

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 27 मई 2026

फॉर्म में सुधार : 30 मई 2026 तक

लिखित परीक्षा की तिथि: 28 जुलाई 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस के 20,937 SI पदों पर बड़ा फैसला, 50% पर प्रमोशन और ट्रैफिक में नई भर्तियां

पदों का विवरण और वेतन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 107 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन किया जाएगा। पदों का विभाजन कुछ इस प्रकार है।

सह-शिक्षा महाविद्यालयों में पद: 80

महिला महाविद्यालयों में पद: 27

दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए भी पद आरक्षित हैं।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹15,600 से ₹39,100 का आकर्षक वेतनमान मिलेगा, जिसके साथ ₹6,000 का ग्रेड पे भी देय होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या भाषा) में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही M.Ed. (55% अंकों के साथ) या NET/SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट परीक्षा से छूट दी जा सकती है।

आयु सीमा: आवेदन के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है (31 अगस्त 2022 के आधार पर गणना)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 1277 डॉक्टरों की होगी बहाली

आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹2000

एसएससी/एसटी/दिव्यांग: ₹1000

(इंटरव्यू के समय अलग से शुल्क देना होगा: सामान्य के लिए ₹800 और एससी/एसटी के लिए ₹400)

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों के अंकों को जोड़कर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'B.Ed Application Form' लिंक पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्टर करें और ओटीपी (OTP) से वेरीफाई करें।
  4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. फोटो और सिग्नेचर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन पेमेंट कर फाइनल सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।