up deled admission 2026 dates : up btc 2026 up deled online form Admission kab se Eligibility seats updeled gov in UP DElED Admission 2026: यूपी डीएलएड के आवेदन जून के पहले सप्ताह से, 2.39 लाख सीटें, Career Hindi News - Hindustan
More

UP DElED Admission 2026: यूपी डीएलएड के आवेदन जून के पहले सप्ताह से, 2.39 लाख सीटें

UP DElED Admission 2026: यूपी डीएलएड में दाखिले के लिए आवेदन जून के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से प्रवेश संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

Fri, 29 May 2026 06:41 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
UP DElED Admission 2026: यूपी डीएलएड के आवेदन जून के पहले सप्ताह से, 2.39 लाख सीटें

UP DElED Admission 2026: उत्तर प्रदेश में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण 2026 (पूर्व बीटीसी) में दाखिले के लिए आवेदन जून के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से प्रवेश संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि शासन से मंजूरी मिलते ही एक-दो दिन के भीतर विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से डीएलएड प्रवेश विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार करीब 2 लाख 39 हजार सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर निर्धारित निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर सकेंगे।

पिछले साल खाली रह गई थीं 1 लाख से ज्यादा सीटें

विदित हो कि डीएलएड 2025 सत्र में कुल सीटों के मुकाबले सिर्फ 40 फीसदी पर ही प्रवेश हो पाया था। 2 लाख 39 हजार से ज्यादा सीटों में से महज करीब 95 हजार सीटें ही भर सकीं। परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी टीईटी विज्ञापन में चूक, आवेदन से 3 लाख DElEd छात्र बाहर

डीएलएड वाले कहां बनेंगे टीचर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार डीएलएड करने वाले ही देश में प्राइमरी टीचर बन सकते हैं। वे ही कक्षा 1-5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु मानदंड

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक, जबकि SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक स्वीकार्य होंगे।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी, Direct Link

क्या हो सकता है आवेदन शुल्क

यूपी डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने पर जनरल एवं ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क जमा करना हो सकता है। वहीं एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना हो सकता है। पीएच कैटेगरी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 200 रुपये जमा करना हो सकता है। आवेदन शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि माध्यम से किया जा सकता है।

चयन कैसे होगा

मेरिट लिस्ट जारी होगी(10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के प्रतिशत के आधार पर)।

काउंसलिंग

दस्तावेज सत्यापन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी या रेगुलर कोर्स के साथ डीएलएड करने वालों के प्रमाणपत्र रद्द

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर "U.P. D.El.Ed Registration 2026" विकल्प को चुनें।

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद लॉगिन करें और शेष विवरण दर्ज करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।