Bihar DElEd Admit Card OUT : BSEB Bihar Board DElEd admit card download bsebdeled com direct link biharboardonline Bihar DElEd Admit Card OUT : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी, Direct Link, जूता मौजा बैन, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar DElEd Admit Card OUT : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी, Direct Link, जूता मौजा बैन

Bihar DElEd Admit Card 2026 , bsebdeled.com , biharboardonline.com : बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी bsebdeled.com पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Thu, 28 May 2026 09:16 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Bihar DElEd Admit Card OUT : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी, Direct Link, जूता मौजा बैन

Bihar DElEd Admit Card 2026 , bsebdeled.com , biharboardonline.com : बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी bsebdeled.com पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) सत्र 2026-2028 में एडमिशन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून 2026 को द्वितीय पाली में और 9 जून से 22 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में होगा। परीक्षा पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया जी व सारण जिले में होगी।

डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्य के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट) मोड से आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। एग्जाम में जूता मौजा पहनकर आना प्रतिबंधित है। केवल चप्पल पहनकर आना होगा।

एडमिट कार्ड के साथ क्या क्या लाना होगा

परीक्षा के आवेदकों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय, परीक्षा का समय, गेट बंद होने का समय व अन्य आवश्यक निर्देश अंकित हैं। इसे अच्छी तरह पढ़ लें। अभ्यर्थियों को अपने ई-एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट पर कलर फोटो चिपकाकर लाना होगा। आवेदन में जो फोटो लगाई थी, यह फोटो वही होनी चाहिए। ऑरिजनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर जमा होगा। अभ्यर्थी इसकी फोटोकॉपी अपने साथ लाएं। एडमिट कार्ड के साथ अपना ऑरिजनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड या अन्य कोई सरकार द्वारा जारी जरूर लाएंगे। इसकी फोटोकॉपी भी लानी होगी। बिना फोटो चिपकाए प्रवेश पत्र और बिना वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी टीईटी विज्ञापन में चूक, आवेदन से 3 लाख DElEd छात्र बाहर

सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी, जिसमें उनका फोटो, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और आइरिस (Iris) कैप्चर किया जाएगा।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ठीक से हो सके, इसके लिए हाथ में मेहंदी, नेल पॉलिश या स्याही न लगाकर आएं।

- पेंसिल व बॉल पेन जरूर लाएं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व 'User Name' और 'Password' आवंटित किए जाएंगे, जिसे कंप्यूटर पर डालकर वे निर्देश पढ़ सकेंगे और अपना विवरण (नाम, फोटो, विषय) जांच सकेंगे।

कैसे होगा दाखिला

प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा जिसके बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शि्क्षक कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।

न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान BSTC आंसर की 2026 जारी, predeledraj2026.com से ऐसे करें चेक
ये भी पढ़ें:25 लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा कायम, टीईटी अनिवार्यता पर क्या बोला SC

प्रवेश परीक्षा का प्रारूप। 120 अंक के 120 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।

सामान्य हिंदी / उर्दू - 25 प्रश्न

गणित - 25 प्रश्न

विज्ञान - 20 प्रश्न

सामाजिक अध्ययन - 20 प्रश्न

सामान्य अंग्रेजी - 20 प्रश्न

तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता - 10 प्रश्न

ये हैं बैन

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर घड़ी, पेजर, ईयरफोन, रिकॉर्डिंग यंत्र, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोटबुक या रफ पेपर परीक्षा भवन में ले जाना पूर्णतया वर्जित है

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।