UP boy Ankit selected in SSC CGL Result 15th government job UP Police SI jobs and Railway RRB jobs selection SSC CGL : सीजीएल में चयनित अंकित को 15वीं सरकारी नौकरी, यूपी पुलिस SI व RRB में हो चुका है चयन, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC CGL : सीजीएल में चयनित अंकित को 15वीं सरकारी नौकरी, यूपी पुलिस SI व RRB में हो चुका है चयन

उत्तर प्रदेश में वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के बड़े बेटे अंकित कुमार सिंह का चयन सीजीएल के माध्यम से सीबीआईसी में इंस्पेक्टर पर हुआ है। खास बात यह है कि अंकित को यह 15वीं सरकारी नौकरी मिली है।

Thu, 9 April 2026 06:41 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
SSC CGL : सीजीएल में चयनित अंकित को 15वीं सरकारी नौकरी, यूपी पुलिस SI व RRB में हो चुका है चयन

उत्तर प्रदेश में वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के बड़े बेटे अंकित कुमार सिंह का चयन सीजीएल के माध्यम से वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) पर हुआ है। खास बात यह है कि अंकित को यह 15वीं सरकारी नौकरी मिली है। यूपी दरोगा से सफर शुरू हुआ स्टेशन मास्टर, टीसी, सीनियर टीसी, लेखपाल, सेक्रेटरी, एमएसजी हवलदार, टीए इनकम टैक्स, टीए सेल्सटैक्स जैसी नौकरियों के बाद सीजीएल के प्रतिष्ठित पद प्रिवेंटिव ऑफिसर पर चयन हुआ है। खरकौनी नैनी के रहने वाले अंकित की मां सुनीता सिंह गृहणी हैं। घर में खुशी का माहौल है।

सीजीएल में 15118 को मिली सफलता

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इसमें सफल 15118 अभ्यर्थियों में से 6458 अनारक्षित, 3832 ओबीसी, 2221 एससी, 1132 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के शामिल हैं। अनारक्षित वर्ग में सफल 6458 अभ्यर्थियों में से 1526 ओबीसी, 794 ईडब्ल्यूएस, 40 एससी और आठ एससी वर्ग के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गई तिथियां, SSC ने बताया कब आएंगी CGL, CHSL व MTS समेत बड़ी भर्तियां

इसके टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया गया था। टियर-टू की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 18 और 19 जनवरी को हुई थी। योग्य अभ्यर्थियों के लिए लागू स्लाइडिंग मैकेनिज्म संबंधी अधिसूचना के अनुसार बुधवार को अस्थायी आवंटन को सार्वजनिक किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CGL, JE व CHSL समेत हजारों पदों पर भर्तियां, एसएससी इस माह निकालेगा बंपर वैकेंसी

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

आयोग ने परिणाम को पीडीएफ (PDF) प्रारूप में जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।

रिजल्ट सेक्शन में 'CGL' श्रेणी का चयन करें।

यहां आपको "Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-II) - List of Shortlisted Candidates" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसमें Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आपने परीक्षा पास कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट

नई व्यवस्था से सीजीएल में खाली नहीं रहेंगे पद

विभिन्न परीक्षाओं में रिक्तियों के अधिकतम उपयोग तथा चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से एसएससी ने सीजीएस 2025 से स्लाइडिंग मैकेनिज्म लागू किया है। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत उन रिक्तियों को भरा जा सकेगा जो अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहने अथवा चयन के उपरांत संबंधित विभागों में कार्यभार ग्रहण न करने के कारण रिक्त रह जाती थीं। इस प्रणाली के तहत प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के आधार पर अस्थायी आवंटन का प्रथम चरण (एफआरटीए) के माध्यम से पद/विभाग आवंटित किए जाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।