SSC Vacancy 2026: ssc calendar ssc cgl kab aayega je chsl recruitment notification this month govt jobs SSC Vacancy : CGL , JE व CHSL समेत हजारों पदों पर भर्तियां, एसएससी इस माह निकालेगा बंपर वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC Vacancy : CGL , JE व CHSL समेत हजारों पदों पर भर्तियां, एसएससी इस माह निकालेगा बंपर वैकेंसी

SSC Vacancy 2026: एसएससी इस माह कई बड़ी बंपर भर्तियां निकालेगा। कैलेंडर के मुताबिक एसएससी की तीन लोकप्रिय भर्तियों सीजीएल 2026, सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2026 और जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी होने थे।

Wed, 1 April 2026 11:48 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
SSC Vacancy : CGL , JE व CHSL समेत हजारों पदों पर भर्तियां, एसएससी इस माह निकालेगा बंपर वैकेंसी

SSC Vacancy 2026: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग इस माह कई बड़ी बंपर भर्तियां निकालेगा। कैलेंडर के मुताबिक एसएससी की तीन लोकप्रिय भर्तियों संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2026, सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2026 और जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी होने थे। लेकिन अभी तक आयोग ने इनकी अधिसूचना जारी नहीं की है। संभवत: इस माह जल्द ही आयोग इन तीनों भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी कर आवेदन प्रक्रिया कर दे।

इस माह के अंत में CHSL समेत तीन अन्य भर्तियां और

कैलेंडर के मुताबिक 30 अप्रैल 2026 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा व संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचसीएल टेन प्लस टू) की अधिसूचना जारी की जाएगी। इन भर्तियों के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालय व विभागों में विभिन्न पदों पर हजारों वैकेंसी निकलने वाली है। ऐसे में यह माह बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की बहार लेकर आया है।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 31 मई को जारी होगा। मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा के लिए अधिसूचना 30 जून को जारी की जाएगी, जबकि कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ, एसएसएफ और राइफलमैन भर्ती परीक्षा 2027 के लिए 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गई तिथियां, SSC ने बताया कब आएंगी CGL, CHSL व MTS समेत बड़ी भर्तियां

भर्ती का नाम और कब आएगा नोटिफिफिकेशन

- सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन 2026 भर्ती - 31 मार्च 2026 को आना था लेकिन अब संभवत: अप्रैल में आने की उम्मीद

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 भर्ती - 31 मार्च 2026 को आना था लेकिन अब संभवत: अप्रैल में आने की उम्मीद

- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती, 2026- 31 मार्च 2026 को आना था लेकिन अब संभवत: अप्रैल में आने की उम्मीद

- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी भर्ती 2026- 30 अप्रैल

- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल भर्ती, 2026 - 30 अप्रैल 2026

- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर भर्ती, 2026 - 31 मई

- मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) भर्ती, 2026- 30 जून

- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) भर्ती 2027 - सितंबर 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब खाली नहीं रहेंगे एसएससी भर्ती के पद, मिलेगा ज्यादा मौका

एसएससी जीडी की बंपर भर्ती निकलने के संकेत

केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी है कि वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), और असम राइफल्स समेत विभिन्न बलों में 93,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो SSC GD कांस्टेबल और अन्य रक्षा परीक्षाओं के माध्यम से अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। सरकार के इस बयान से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में नई भर्तियां देखने को मिल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक भी कैंडिडेट न जोड़ा गया न हटाया गया; SSC CGL Tier 1 रिजल्ट पर बड़ा स्पष्टीकरण

किस बल में कितने पद हैं खाली?

सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 93,124 रिक्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां उन बलों में हैं जो सीधे तौर पर सीमाओं की रक्षा और उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां CISF (28,342) और CRPF (27,400) में हैं। इसके अलावा BSF में 14,531, ITBP में 12,333, SSB में 6,784 और असम राइफल्स में 3,749 पद रिक्त हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।