SSC Calendar 2026 pdf : ssc cgl vacancy mts cpo selection posts recruitment notification dates updated SSC Calendar 2026 : आ गई तिथियां, एसएससी ने बताया कब आएंगी CGL , CHSL व MTS समेत बड़ी भर्तियां, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC Calendar 2026 : आ गई तिथियां, एसएससी ने बताया कब आएंगी CGL , CHSL व MTS समेत बड़ी भर्तियां

SSC Calendar 2026: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों के कैलेंडर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। एसएससी इस माह के अंतिम दिन तीन बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करेगा। लाखों अभ्यर्थियों को इनका इंतजार था। ये मार्च में माह में जारी होने थे।

Tue, 17 March 2026 10:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
SSC Calendar 2026 : आ गई तिथियां, एसएससी ने बताया कब आएंगी CGL , CHSL व MTS समेत बड़ी भर्तियां

SSC Calendar 2026: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों के कैलेंडर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। एसएससी इस माह के अंतिम दिन तीन बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करेगा। लाखों अभ्यर्थियों को इनका इंतजार था। ये मार्च में माह में जारी होने वाले थे। लेकिन अब एसएससी ने कहा है कि सेलेक्शन पोस्ट, सीजीएल और जेई तीनों भर्तियों के नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपडेटेड कैलेंडर देख सकते हैं जिसमें तिथियों का जिक्र किया गया है।

भर्ती का नाम और कब आएगा नोटिफिफिकेशन

- सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन 2026 भर्ती - 31 मार्च 2026

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 भर्ती - 31 मार्च 2026

- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती, 2026- 31 मार्च 2026

- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी भर्ती 2026- 30 अप्रैल

- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल भर्ती, 2026 - 30 अप्रैल 2026

- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर भर्ती, 2026 - 31 मई

- मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) भर्ती, 2026- 30 जून

- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) भर्ती 2027 - सितंबर 2026

परीक्षा का नामअधिसूचना की तारीखआवेदन की अंतिम तिथिपरीक्षा का महीना
सीजीएल (CGL) 202631 मार्च, 202630 अप्रैल, 2026मई–जून 2026
सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 202631 मार्च, 202630 अप्रैल, 2026मई–जुलाई 2026
जूनियर इंजीनियर परीक्षा 202631 मार्च, 202630 अप्रैल, 2026मई–जून 2026
सीएचएसएल (CHSL) 202630 अप्रैल, 202631 मई, 2026जुलाई–सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 202630 अप्रैल, 202631 मई, 2026अगस्त–सितंबर 2026
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर 202631 मई, 202630 जून, 2026
एमटीएस (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा 202630 जून, 202631 जुलाई, 2026
सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी30 सितंबर, 202631 अक्टूबर, 2026
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा

एसएससी जीडी की बंपर भर्ती निकलने के संकेत

केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी है कि वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), और असम राइफल्स समेत विभिन्न बलों में 93,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो SSC GD कांस्टेबल और अन्य रक्षा परीक्षाओं के माध्यम से अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। सरकार के इस बयान से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में नई भर्तियां देखने को मिल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब खाली नहीं रहेंगे एसएससी भर्ती के पद, मिलेगा ज्यादा मौका

किस बल में कितने पद हैं खाली?

सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 93,124 रिक्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां उन बलों में हैं जो सीधे तौर पर सीमाओं की रक्षा और उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां CISF (28,342) और CRPF (27,400) में हैं। इसके अलावा BSF में 14,531, ITBP में 12,333, SSB में 6,784 और असम राइफल्स में 3,749 पद रिक्त हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SSC ने CGL की वैकेंसी बढ़ाने के बाद घटाई,इस माह 3 नई बड़ी भर्तियां निकालेगा आयोग

अब खाली नहीं रहेंगे एसएससी भर्ती के पद, मिलेगा ज्यादा मौका

एसएससी ने अभ्यर्थियों के चयन के बाद खाली पदों की संख्या कम करने के लिए एक नई व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। हाल में जारी एक नोटिस में कहा गया कि प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य एसएससी की किसी भी परीक्षा के जरिये अधिकतम रिक्त पदों को भरना, अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और योग्यता-आधारित अवसर प्रदान करना और परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के कारण रिक्त रहे पदों की संख्या को कम करना है। एसएससी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षाएं आयोजित करता है। आयोग ने कहा कि यह देखा गया है कि हर साल बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाते हैं क्योंकि अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (डीवी राउंड) के लिए उपस्थित नहीं होते या चयन के बाद संबंधित विभागों में शामिल नहीं होते। इसने कहा कि यह संभव नहीं है कि एसएससी कोई प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) रखे। आयोग ने कहा कि इसलिए इन रिक्त पदों को अगली भर्ती में निकालना पड़ता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म में भरे गए विकल्पों के आधार पर, वर्तमान प्रक्रिया का पालन करते हुए, प्रथम चरण का अस्थायी आवंटन (एफआरटीए - फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटटेटिव अलोकेशन) किया जाएगा। यह अलॉटमेंट कैंडिडेट्स की मेरिट और एग्जाम के लिए अप्लाई करते समय उनके द्वारा सबमिट की गई डिपार्टमेंट प्रेफरेंस के आधार पर होगा। हालांकि, यह शुरुआती अलॉटमेंट तब तक टेंटेटिव रहेगा जब तक कैंडिडेट्स एसएससी रीजनल ऑफिस में आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं कर लेते। इसी स्टेज पर कैंडिडेट्स को एक जरूरी चॉइस चुननी होगी — फिक्स या फ्लोट।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।