SSC CGL Tier 2 Final Result 2026: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट
SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025-26 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025-26 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित हुई इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'बी' और 'सी' के लगभग 14,582 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (डाउनलोड करने के स्टेप्स)
आयोग ने परिणाम को पीडीएफ (PDF) प्रारूप में जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- रिजल्ट सेक्शन में 'CGL' श्रेणी का चयन करें।
- यहां आपको "Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-II) - List of Shortlisted Candidates" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसमें Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आपने परीक्षा पास कर ली है।
श्रेणीवार कट-ऑफ और न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
एसएससी ने इस बार अलग-अलग पदों (जैसे JSO, सांख्यिकीय अन्वेषक और अन्य पद) के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी की है। आयोग के अनुसार, न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक इस प्रकार रहे:
अनारक्षित (UR): 30%
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 25%
एससी / एसटी / अन्य: 20%
हालांकि, मुख्य लिस्ट में जगह बनाने के लिए अभ्यर्थियों को इससे कहीं अधिक अंक लाने पड़े हैं। सामान्य श्रेणी (UR) के लिए कट-ऑफ का स्तर प्रतिस्पर्धा को देखते हुए काफी ऊंचा रहा है, जो सरकारी नौकरियों के बढ़ते क्रेज को दर्शाता है।
कट-ऑफ मार्क्स लिस्ट-
| श्रेणी | सेक्शन-I में कट-ऑफ अंक | सेक्शन-II में कट-ऑफ अंक |
|---|---|---|
| यूआर (UR) | 54.00000 | 63.00000 |
| ओबीसी (OBC) | 45.00000 | 52.50000 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 45.00000 | 52.50000 |
| एससी (SC) | 36.00000 | 42.00000 |
| एसटी (ST) | 36.00000 | 42.00000 |
एफआरटीए (FRTA) क्या है?
एफआरटीए (FRTA) एक ऐसी चयन प्रक्रिया है जिसे 3 मार्च 2026 को जारी नोटिस के आधार पर पूरा किया गया है। इस प्रक्रिया की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल होने वाला "स्लाइडिंग मैकेनिज्म" है, जो योग्य उम्मीदवारों को उनकी पसंद और मेरिट के आधार पर सबसे बेहतर पद दिलाने में मदद करता है। इस चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए दो शर्तें रखी गई थीं। पहला, उम्मीदवार ने अपनी पोस्ट प्रेफरेंस ऑनलाइन भरी हो और दूसरा, उसने टियर-2 परीक्षा के पेपर-1 के पहले और दूसरे सेक्शन (Section-I & II) को सफलतापूर्वक पास किया हो। यदि कोई उम्मीदवार इन शुरुआती सेक्शन की निर्धारित कट-ऑफ को पार करने में असफल रहा, तो वह अगले चरणों जैसे कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा (CKT) और टाइपिंग टेस्ट (DEST) की रेस से बाहर हो गया।
आयोग ने जानकारी दी है कि जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके स्कोरकार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके देख सकेंगे कि उन्होंने प्रत्येक सेक्शन में कितने अंक प्राप्त किए हैं।।




साइन इन