UP Board Class 10 and 12 compartment and improvement exam applications start on June 6 date apply upmsp edu in यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 6 जून से, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 6 जून से

यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू होंगे।

Fri, 5 June 2026 02:27 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 6 जून से

यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के अनुसार, पात्र परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 27 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे।

हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए 256.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यवसायिक वर्ग के पात्र छात्र किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये तय किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र की डाउनलोड प्रति तथा चालान की मूल प्रति अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड को मिले कितने आवेदन, किस जिले से सर्वाधिक डिमांड
ये भी पढ़ें:क्या यूपी बोर्ड से ज्यादा स्कोरिंग है CBSE बोर्ड, 95% अंक वाले 121 गुना ज्यादा
ये भी पढ़ें:UP बोर्ड: गणित ने डुबोई परीक्षार्थियों की लुटिया, हिंदी में भी 5.81 लाख लटके

फेल होने वालों की संख्या में आई कमी

पिछले साल की तुलना में इस साल एक विषय में फेल होने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 281473 (12.27 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल थे। 2024 में 3,22,963 (13.12 प्रतिशत) परीक्षार्थी जबकि 2023 में 3,37,111 (13.29 प्रतिशत) परीक्षार्थी एक विषय में फेल थे। 2022 में 2,79,102 (12.56 प्रतिशत) तो वहीं 2020 में 3,27,663 (14.19 प्रतिशत) छात्र एक विषय में फेल थे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।