UP Board vs CBSE: Is CBSE Board More Scoring than UPMSP UP Board 121 Times More Students Score 95 pc Marks UP Board , CBSE : क्या यूपी बोर्ड से ज्यादा स्कोरिंग है CBSE बोर्ड, 95% अंक वाले 121 गुना ज्यादा, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board , CBSE : क्या यूपी बोर्ड से ज्यादा स्कोरिंग है CBSE बोर्ड, 95% अंक वाले 121 गुना ज्यादा

यूपी बोर्ड की तुलना में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या 121 गुना से अधिक है। सीबीएसई ने 15 अप्रैल जबकि यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया था।

Mon, 11 May 2026 08:40 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संजोग मिश्र
share
UP Board , CBSE : क्या यूपी बोर्ड से ज्यादा स्कोरिंग है CBSE बोर्ड, 95% अंक वाले 121 गुना ज्यादा

यूपी बोर्ड की तुलना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या 121 गुना से अधिक है। सीबीएसई ने 15 अप्रैल जबकि यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 2758679 परीक्षार्थियों में से 2598315 सम्मिलित हुए और इनमें से 2350316 (90.46 प्रतिशत) सफल रहे। वहीं सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में देश-विदेश में पंजीकृत 2483479 छात्र-छात्राओं में से 2471777 शामिल हुए और उनमें से 2316008 (93.70 फीसदी) पास हैं।

दोनों बोर्ड के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने पर रोचक तथ्य देखने को मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सीबीएसई में 95 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या 55368 है जबकि यूपी बोर्ड के महज 458 छात्र-छात्राओं को ही 95 फीसदी या अधिक नंबर मिल सके हैं। इस लिहाज से यूपी बोर्ड की तुलना में सीबीएसई के 121 गुना मेधावियों को यह जादुई आंकड़ा पार करने में सफलता मिली है। इसी प्रकार यूपी बोर्ड के 14172 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या अधिक नंबर मिले हैं जबकि सीबीएसई के 221574 होनहारों को 90 फीसदी या अधिक नंबर मिले हैं। हालांकि 15 मई से शुरू हो रही सीबीएसई की द्वितीय परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद इन आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की आहट, डिजीलॉकर और cbseresults.nic.in पर करें चेक
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें:CBSE 12th Result 2026: नतीजों से पहले समझिए नंबरों का पूरा खेल

यूपी बोर्ड के 73 प्रतिशत मेधावी फर्स्ट डिवीजन पास

हाईस्कूल की परीक्षा में यूपी बोर्ड के 73 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। सफल कुल 3450316 परीक्षार्थियों में से 1717462 को 60 प्रतिशत या अधिक अंक मिले हैं। केवल 632854 परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्हें 60 फीसदी से कम नंबर मिले हैं। सबसे ज्यादा 501401 (21.33 प्रतिशत) परीक्षार्थियों को 60 से 65 प्रतिशत के बीच अंक मिले हैं। 444593 (18.92 फीसदी) परीक्षार्थियों को 55 से 60 प्रतिशत के बीच नंबर मिले हैं। 431872 (18.38 प्रतिशत) छात्र-छात्राओं को 65 से 70 प्रतिशत के बीच नंबर मिले हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।