UP Board Result : 10वीं 12वीं स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड को मिले कितने आवेदन, किस जिले से सर्वाधिक डिमांड
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 17 मई तक आवेदन मांगे गए थे।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर 17 मई तक आवेदन मांगे गए थे। सर्वाधिक 23 जिलों वाले प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को स्क्रूटनी के सबसे अधिक 10525 आवेदन मिले हैं। इनमें हाईस्कूल के 1894 जबकि इंटरमीडिएट के 8631 परीक्षार्थी शामिल हैं। सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से 2288 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सभी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए उसका परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होना है। इस साल स्क्रूटनी के आवेदन में कमी आई है। 2025 में 31194 (हाईस्कूल 5495 व इंटर 25699) जबकि 2024 में 29555 (हाईस्कूल 4748 व इंटर 24807) परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।
10वीं-12वीं परीक्षा के मेधावी सम्मानित
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रदेश एवं प्रयागराज जिले की श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सोमवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने हाईस्कूल में प्रदेश के टॉप-10 में पांच तथा जिले के टॉप-10 में 18 और इंटर में जनपद के टॉप-10 में शामिल 13 मेधावियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वागत सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।




साइन इन