UP Board 10th 12th Result 2026: UPMSP UP Board Important Notice Ahead of UP Class 10 and 12 Results UP Board Result : 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित करने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result : 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित करने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द खत्म होने वाला है, इसी बीच साइबर ठग नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से कॉल या मैसेज नहीं करता।

Sat, 4 April 2026 09:05 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board Result : 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित करने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार तक समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ साइबर ठग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को फोन करके नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने लगे हैं। इस बीच बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम जनमानस से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। यूपी बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है।

अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। यूपी बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस के सक्रिय सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर इनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, आए 94 प्रतिशत अंक

कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

आपको बता दें कि बोर्ड ने मूल्यांकन अवधि को 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। ईद व राम नवमी के अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य में थोड़ी देरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा? यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

upmsp.edu.in पर आएगा परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अप्रैल अंत में जारी करने की योजना है। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यह कभी भी घोषित किया जा सकता है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/up-board-result पर जाकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा

स्कूलों ने 34,637 छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए

यूपी बोर्ड से जुड़े 652 स्कूलों ने इंटरमीडिएट के 34,637 परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए। इससे इन परीक्षार्थियों के परिणाम बनाने में अड़चन आ गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने संबंधित स्कूलों को परीक्षार्थियों की अनुक्रमांकवार सूची भेजते हुए छह और सात अप्रैल को अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 दो चरणों में 24 जनवरी से एक फरवरी तक तथा दो से नौ फरवरी तक आयोजित की गई। इस दौरान कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं अवशेष रहने तथा ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ाई गई थी। ऑनलाइन डेटा के परीक्षण से यह पता चला है कि बाह्य परीक्षकों के स्तर से परीक्षार्थियों के प्राप्तांक अपलोड किए जाने के बाद भी 652 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षकों ने विद्यालय लॉगइन के माध्यम से अंक अपलोड नहीं किए हैं जिससे लगभग 34,637 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने के हालात बन गए हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।