Girl Dies Before RBSE 12th Rajasthan Board Result Scores 94 Percent Used to Take Injections of suger insulin राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, आए 94 प्रतिशत अंक, इंजेक्शन लगवाकर परीक्षा देने जाती थी, Career Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, आए 94 प्रतिशत अंक, इंजेक्शन लगवाकर परीक्षा देने जाती थी

राजस्थान बोर्ड 12वीं में श्रीगंगानगर की रहने वाली नकिता ने 93.88% अंक हासिल किए हैं। लेकिन 10 दिन पहले उसकी मौत हो चुकी है। इस कामयाबी के बाद भी निकिता के घर में मातम छाया हुआ है।

Wed, 1 April 2026 01:19 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, आए 94 प्रतिशत अंक, इंजेक्शन लगवाकर परीक्षा देने जाती थी

राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपनी बेटी का 12वीं का शानदार रिजल्ट देखकर एक मां खुश होने की बजाय फफककर रो पड़ी। उसने बेटी नकिता की फोटो को सीने से लगा लिया। नकिता की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जिसमें नकिता के 93.80 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। वह लंबे समय से शुगर की मरीज थी। 12वीं के एग्जाम में वह बीमार हो गई थी। तेज बुखार में भी इंसुलिन के इंजेक्शन लेकर परीक्षा देने जाती थी। गांव 7 केएनडी की रहने वाली नकिता ने पढ़ाई की लड़ाई जीत ली थी, लेकिन जिंदगी की लड़ाई हार गई।

नकिता की मां चरणजीत कौर और पिता मंगल सिंह मजदूरी करते हैं। करीब 20 दिन पहले उसे पीलिया हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 20 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नकिता की मार्कशीट

नकिता 500 में से 469 अंक हासिल किए। नकिता के हिंदी में 90, इंग्लिश में 99, पॉल साइंस में 99, हिस्ट्री में 97 और ज्योग्राफी में 84 अंक आए।

नकिता पढ़ाई में होशियार थी और प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थी। परिवार के अनुसार- वह मां से कहा कहती थी कि उसे कलेक्टर बनकर सेवा करनी है।

परिवार में कौन कौन

नकिता की बड़ी बहन प्री डीएलएड बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। छोटी बहन ने 10वीं में 68 प्रतिशत हासिल किए थे। सबसे छोटा भाई अरमान है 8वीं में पढ़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट

दिहाड़ी मजदूर के पुत्र ने बारहवीं में 97.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

राजस्थान में सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम के बाद दिहाड़ी श्रमिकों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी, जब उनके श्रमिक साथी के पुत्र ने कला संकाय में 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने पिता का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवली गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर के छात्र बंटी बैरवा के पिता पुखराज बैरवा मकान बनाने का काम करते है जबकि पुत्र ने सरकारी स्कूल में बिना संसाधन पढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

टैक्सी चालक की पुत्री ने बारहवीं में प्राप्त किये 99 प्रतिशत अंक

राजस्थान में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में भरतपुर जिले के एक टैक्सी चालक की पुत्री ने बिना किसी संसाधन के कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी में कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भरतपुर जिले के नगला मनका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा राजकुमारी के पिता जयपुर में टैक्सी चलाते हैं। छात्रा राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन पढ़े इतने अंक हासिल किए हैं, जबकि उनके गांव में ट्यूशन की कोई सुविधा नहीं है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।