यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा
Basti News - बस्ती में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को पूरा हुआ। यह कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था और 16 दिनों तक चला। जिले को कुल 552785 कॉपियों का आवंटन हुआ, जिसमें से 521381 कॉपियां प्राप्त हुईं। मूल्यांकन चार केंद्रों पर किया गया, जिसमें शुचिता से कार्य संपन्न हुआ।

बस्ती, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को जिले में पूरा हो गया। मूल्यांकन कार्य जिले में गत 18 मार्च से शुरू हुआ था। 16 दिनों तक चले मूल्यांकन कार्य में हाईस्कूल व इंटर के लिए दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए थे। जिला विद्यालय कार्यालय अनुसार जिले को कुल 552785 कॉपियों का आवंटन हुआ था। इसके सापेक्ष पांच लाख 21 हजार 381 कॉपियां प्राप्त हुईं। डीआईओएस संजय सिह ने बताया कि चार मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरी शुचिता के साथ संपन्न करा लिया गया। जिले में बने मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को इंटर की 116332, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज को 128656 तथा जीआरएस इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की 154410 तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज को 153387 कॉपियां आवंटित की गई।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल की कुल प्राप्त 289004 और इंटरमीडिएट की कुल प्राप्त 232379 उत्तर-पुस्तिकाओं का चार केन्द्रों पर जांचा गया। अंतिम दिन शुक्रवार को जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 1270 और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2350 उत्तर-पुस्तिकाओं को जांचा गया। दो मूल्यांकन केन्द्रों पर अंतिम दिन 1176 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनमें से 169 उपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया गया। साथ ही डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से लगातार मॉनीटरिंग का प्रबंध रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन