up board result 2026 kab aaega upmsp 10th 12th result date upmsp official website upmspeduin UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा? यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा? यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड अब किसी भी समय वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। प्रदेश के करीब 52 लाख से अधिक छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Thu, 2 April 2026 09:16 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा? यहां कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

UPMSP UP Board 10th, 12th Result Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश बोर्ड अब किसी भी समय वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। प्रदेश के करीब 52 लाख से अधिक छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में नतीजों का आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा। हालांकि रिजल्ट तिथि की बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए इस बार तकनीकी इंतजाम पुख्ता किए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के सरल स्टेप्स:

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'UP Board High School (Class X) Result 2026' या 'UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड पर दिया गया स्कूल कोड दर्ज करें।

4. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में होगी देरी, मूल्यांकन डेडलाइन बढ़ी
ये भी पढ़ें:12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान
ये भी पढ़ें:12th PCB के बाद डॉक्टर बनना ही जरूरी नहीं, इन 6 क्षेत्रों में बनाएं शानदार करियर

मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारियों का मिलान सावधानी से करना चाहिए। मुख्य रूप से इन डिटेल्स की जांच करें:

छात्र का नाम और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग के साथ)।

रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर।

विषयवार प्राप्त अंक और कुल योग।

पास/फेल का स्टेटस और ग्रेड।

यदि मार्कशीट में कोई गलती नजर आती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड को सुधार के लिए आवेदन भेज सकते हैं।

कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

भारी ट्रैफिक से निपटने के विकल्प

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर करोड़ों की संख्या में हिट्स आते हैं, जिससे साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है।

SMS के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर 'UP10 RollNumber' या 'UP12 RollNumber' टाइप करें और इसे बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।