ugc fake university list 2026 pdf : check list of fake universities in delhi up bihar rajasthan statewise details UGC Fake University list : देश में 32 विश्वविद्यालय फर्जी, यूजीसी ने जारी की लेटेस्ट लिस्ट, देखें राज्यवार सूची, Career Hindi News - Hindustan
More

UGC Fake University list : देश में 32 विश्वविद्यालय फर्जी, यूजीसी ने जारी की लेटेस्ट लिस्ट, देखें राज्यवार सूची

यूजीसी ने देश में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। आयोग ने साफ किया है कि ऐसे इंस्टीट्यूट को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है और यहां से मान्यता प्राप्त डिग्री हायर एजुकेशन या नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी।

Sat, 21 Feb 2026 02:55 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UGC Fake University list : देश में 32 विश्वविद्यालय फर्जी, यूजीसी ने जारी की लेटेस्ट लिस्ट, देखें राज्यवार सूची

UGC fake university list 2026 : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) ने देश में चल रहे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। ये गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय खुद को वैध बताकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे। यूजीसी ने चेतावनी दी है कि इनसे मिली डिग्री नौकरी और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अवैध हैं। यूजीसी की राज्यवार फर्जी संस्थानों की सूची में सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी संस्थान हैं। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि ये 32 संस्थान यूजीसी अधिनियम, 1956 के तहत किसी भी रूप में डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत नहीं है। आयोग ने कहा कि इन संस्थानों को न तो केंद्र सरकार से मान्यता मिली है और न ही किसी राज्य सरकार से। यूजीसी ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर अवश्य जांच लें।

राज्य के हिसाब से नकली यूनिवर्सिटी की संख्या इस तरह है:

दिल्ली - 12

उत्तर प्रदेश - 4

आंध्र प्रदेश - 2

कर्नाटक - 2

केरल - 2

महाराष्ट्र - 2

पुडुचेरी - 2

पश्चिम बंगाल - 2

अरुणाचल प्रदेश - 1

हरियाणा - 1

झारखंड - 1

राजस्थान - 1

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूजीसी नेट के तीसरे प्रयास में टूटने लगी थी हिम्मत, 5वीं बार में कर डाला टॉप

फरवरी 2026 तक की राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की विस्तृत सूची निम्नलिखित है:

दिल्ली

ऑल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, ऑफिस के एच नं. 608-609, प्रथम तल संन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग बी.डी.ओ. कार्यालय के पास अलिपुर, दिल्ली-36

2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली

3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली

4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली

5. ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008

6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली

7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया, रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव, अपोजिट जी.टी. के. डिपो, नई दिल्ली 110033

8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085

9. वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू), नंबर-201, द्वितीय तल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034

10. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, 1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली

11. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 109, मधुबन बिल्डिंग, क्राति की स्थिति कम्युनिकेशंस, 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110019

12. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन, बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058

i

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपनीय सूचनाएं चुरा रही विदेशी संस्थाएं, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को किया सतर्क

केरल

13. सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्, केरल

14. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आई. आई. यू. पी. एम.), कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरला 673 571

महाराष्ट्र

15. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र

16. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र

पश्चिम बंगाल

17. इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता-20

18. इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन, 2 फ्लोर, ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता - 70006

उत्तर प्रदेश

19. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

20. महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, पी.ओ. महर्षि नगर, जिला-गौतम बुद्ध नगर, सैक्टर-110 के पिछे, नोएडा 201 304 उत्तर प्रदेश

21. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

22. भारतीय शिक्षा परिषद्, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश- 227105

पुडुचेरी

23. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नं. 186, थीलासपेट, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी- 605009

24. उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टी.वी. मलाई रोड, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी -605 501

आंध्र प्रदेश

25. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, #32-23-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश - 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर, गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002

26. बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016

अरुणाचल प्रदेश

27. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, 130/A, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश -791111

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 650 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

28. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा- 121001

कर्नाटक

29 . सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, एस. के. चौल्टरी के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक

30. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु- 560010 (कर्नाटक)

राजस्थान

31. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान)

झारखण्ड

32. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड 834007

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।