UGC NET Topper: Became UGC NET All India Rank 1 in 5th attempt next Assistant Professor and upsc Civil Services Exam hcs UGC NET Topper : 5वें प्रयास में बनीं यूजीसी नेट टॉपर, अगला लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर और सिविल सेवा परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

UGC NET Topper : 5वें प्रयास में बनीं यूजीसी नेट टॉपर, अगला लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर और सिविल सेवा परीक्षा

अंबाला की दीक्षा मक्कड़ ने अपने पांचवें प्रयास में यूजीसी नेट में टॉप किया है। चौथे प्रयास के बाद तो उन्होंने लगभग हार मान ली थी। मगर उनके सुपरवाइजर ने उन्हें दोबारा कोशिश करने के लिए प्रेरित किया

Wed, 11 Feb 2026 02:08 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UGC NET Topper : 5वें प्रयास में बनीं यूजीसी नेट टॉपर, अगला लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर और सिविल सेवा परीक्षा

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2025 सत्र में टॉप किया है। लगातार 5वें प्रयास में उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। दीक्षा उन छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो कुछेक असफल प्रयासों के बाद हार मान लेते हैं और राह बदल लते हैं। अंबाला (हरियाणा) की रहने वाली दीक्षा तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पांचवीं अटेम्प्ट में उन्हें यह कामयाबी मिली है।

दीक्षा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि कई बार असफलता मिलने की वजह से मन निराश हो जाता था, लेकिन उन्होंने अपने टारगेट को हमेशा याद रखा। उन्होंने कहा,'मैं 3 साला से यूजीसी-नेट एग्जाम की तैयारी कर रही थी, यह मेरा 5वां अटेंम्ट है, कुछ नंबरों से मेरा नेट रह जाता था, पर इस बार मेरा ऑल इंडिया रैंक वन आया है, इस बार ऑनलाइन कोचिंग भी ली थी। टीचर्स और सुपरवाइजर्स इन सभी के आशीर्वाद के साथ इस बार मेरा पेपर क्लियर हो गया।'

उन्होंने कहा, 'पहले प्रयास में मैंने जाना था कि पेपर कैसा आता है, फिर दूसरा अच्छे से दिया था लेकिन क्लियर नहीं हुआ। तीसरे प्रयास में असफलता के बाद हिम्मत हारने लगी थी। लेकिन मेरे परिवार के लोगों और सुपरवाइजर ने हिम्मत दी। चौथे प्रयास में तो सोच ही लिया था कि फिर से नहीं दूंगी लेकिन सुपरवाइजर ने मुझे हिम्मत दी कि मैं कर सकती हूं। अब 5वें प्रयास में मैंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है।'

माता-पिता, शिक्षकों को श्रेय

दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब आसान नहीं था। लेकिन माता पिता ने उन्हें हमेशा हौसला दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि हमें हमेशा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय करना चाहिए और कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए।

क्या है दीक्षा का अगला लक्ष्य

अगले लक्ष्य पर बात करते हुए दीक्षा ने कहा, 'मैं असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए तैयारी करूंगी और सिविल सर्विस की भी तरफ मेरा रुझान है , उसकी भी मैं तैयारी करूंगी। बाकी मेरा एकेडमिक और टीचिंग पर ध्यान है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस विषय में क्या रही यूजीसी नेट कटऑफ, देखें सब्जेक्ट वाइज ब्योरा

दीक्षा ने दिया सफलता का मंत्र

दीक्षा का मानना है कि सफलता के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म गोल्स बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी तैयारी को छोटे-छोटे टारगेट में बांटा। फोकस रखकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि जो सेकेंडरी गोल्स हैं, तैयारी में उन पर ध्यान न दें। प्राइमरी गोल पर पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करें।

यूजीसी नेट कटऑफ

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र में कई विषयों की कटऑफ गिरी है तो कई की पहले की तुलना में हाई गई है। राजनीति विज्ञान, वाणिज्य और हिंदी जैसे विषयों में दिसंबर सत्र में कट-ऑफ जून की तुलना में कम दर्ज किया गया। अर्थशास्त्र, सोशोलॉजी, इतिहास और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों में दिसंबर 2025 का कट-ऑफ जून 2025 की तुलना में काफी अधिक रहा है। अगर पॉलिटिकल साइंस विषय की बात करें तो यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की कटऑफ जून 2025 सत्र के मुकाबले काफी गिरी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र में पॉलिटिकल साइंस विषय में अनारक्षित वर्ग में जेआरएफ की कटऑफ 214, यूजीसी नेट की 188 और पीएचडी की कटऑफ 164 रही है। जून 2025 में यह अनारक्षित वर्ग में जेआरएफ की कटऑफ 244, यूजीसी नेट की 218 और पीएचडी की कटऑफ 186 रही थी।

आपको बता दें कि एनटीए ने यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर पिछले बुधवार रात जारी कर दिया। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा में 5108 उम्मीदवारों ने जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर, दोनों के लिए पात्रता हासिल की है। 54713 उम्मीदवारों को केवल असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए सफल घोषित किया गया है। 117058 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ पीएचडी एडमिशन के लिए योग्य माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UGC NET-JRF के रिजल्ट जारी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के 117 छात्रों ने लहराया परचम
ये भी पढ़ें:UGC-NET दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थियों ने हासिल किया JRF

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की कटऑफ

अनारक्षित : JRF के लिए 242, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 214 और केवल पीएचडी के लिए 186 अंक।

• OBC (NCL): JRF के लिए 236, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 200 और केवल पीएचडी के लिए 170 अंक।

• EWS: JRF के लिए 230, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 198 और केवल पीएचडी के लिए 166 अंक।

• SC: JRF के लिए 218, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 184 और केवल पीएचडी के लिए 160 अंक।

• ST: JRF के लिए 212, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 178 और केवल पीएचडी के लिए 160 अंक

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।