UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में आए कम नंबर तो क्या करें? जानें पासिंग मार्क सिस्टम
UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि यूके बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पासिंग सिस्टम क्या है।

Uttarakhand UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर सकते हैं। UK Board Result 2026 Linkइसके अलावा लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के कम नंबर आए हैं। ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं। साथ ही ग्रेस मार्क्स का नियम क्या है और किन परिस्थितियों में इसका लाभ मिलता है। इन सभी सवालों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं कि यूके बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पासिंग सिस्टम क्या है। Uttarakhand UK Board Result 2026 Live Updates
पासिंग मार्क
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर किसी विषय में इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र उस विषय में फेल माना जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड छात्रों की नियमित उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र पूरे सत्र के दौरान पढ़ाई में सक्रिय रहा है। जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं, उन्हें नंबर को सुधारने के लिए स्क्रूटनी या रीचेकिंग जैसे विकल्प उपलब्ध है। वहीं एक या दो विषयो में फेल होने पर छात्र को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
स्क्रूटनी क्या है?
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों में कोई गलती हो सकती है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।
इस प्रक्रिया में:
उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच
इसके अलावा उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करा सकते है। इसमें केवल अंकों के जोड़ या एंट्री की गलती देखी जाती है। कॉपी को फिर से पढ़कर मूल्यांकन नहीं किया जाता
दोबारा परीक्षा दे सकते हैं
जो छात्र एक या दो विषय में फेल हैं, तो छात्र एक या अधिक विषयों की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। पुराने और नए अंकों में से जो बेहतर होता है, वही अंतिम माना जाता है। इससे छात्रों को अपने रिजल्ट को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।
बोर्ड द्वारा रिजल्ट लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
2 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
साल 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक छात्रों को है। इस साल कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं।
पिछले साल कैसा था रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के पिछले साल के आंकड़े छात्रों के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं। कुल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,09,859 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 99,725 छात्र सफल रहे। इस तरह कुल पास प्रतिशत 90.77 दर्ज किया गया था।




साइन इन