UK Board class 12 Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं साइंस के बाद क्या करें, ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन
UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह फैसला और भी अहम हो जाता है कि आगे कौन सा कोर्स चुनें। आइए जानते हैं कि 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए क्या-क्या करियर ऑप्शंस हो सकते हैं।

UBSE UK Board Result 2026: कक्षा 12 हर छात्र के जीवन का एक अहम मोड़ होता है, क्योंकि यही समय करियर की दिशा तय करता है। UBSE UK Board Result 2026 Linkउत्तराखंड बोर्ड के 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह फैसला और भी अहम हो जाता है कि आगे कौन सा कोर्स चुनें। 12वीं के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ऐसा कौन सा रास्ता चुना जाए, जिससे करियर मजबूत और सफल बन सके। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी कई अच्छे और शानदार करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं। आइए जानते हैं कि 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए क्या-क्या करियर ऑप्शंस हो सकते हैं। UBSE UK Board Result 2026 Live Updates
साइंस स्ट्रीम में दो प्रमुख विकल्प होते हैं—
पहला: PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
दूसरा: PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)
1. पीसीबी (फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायोलॉजी) छात्रों के लिए विकल्प
4 से 5.5 साल के कोर्स-
MBBS (डॉक्टर - एलोपैथी)
BAMS (आयुर्वेद)
BHMS (होम्योपैथी)
BUMS (यूनानी चिकित्सा)
BNYS (नैचुरोपैथी और योग विज्ञान)
BDS (डेंटल / दंत चिकित्सा)
BSMS (सिद्ध चिकित्सा)
BVSc & AH (पशु चिकित्सा)
BPT (फिजियोथेरेपी)
इंटीग्रेटेड MSc
पीसीबी के लिए 3 से 4 साल के कोर्स
B.Tech / BE (इंजीनियरिंग – बायोटेक, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट आदि)
B.Sc बायोटेक्नोलॉजी
B.Sc नर्सिंग / रेडियोलॉजी / ऑप्टोमेट्री / प्रोस्थेटिक्स आदि
B.Sc होम साइंस / फॉरेंसिक साइंस
B.Pharmacy (फार्मेसी)
BOT (ऑक्यूपेशनल थेरेपी)
BMLT (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी)
डिप्लोमा कोर्स:
डेंटल हाइजीन
डेंटल मैकेनिक्स
डायलिसिस टेक्नोलॉजी
हेल्थ इंस्पेक्टर
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
ऑप्थेल्मिक टेक्नोलॉजी
एक्स-रे टेक्नोलॉजी
पीसीबी (फिजिक्स, कमेस्ट्री और मैथ)छात्रों के लिए विकल्प
B.Arch (आर्किटेक्चर)
इंटीग्रेटेड MSc
B.Sc (बैचलर ऑफ साइंस)
BCA (कंप्यूटर एप्लीकेशन)
BBA (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
B.Com (कॉमर्स)
डिफेंस सेवाएं (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स)
पायलट ट्रेनिंग
अन्य करियर विकल्प
मास कम्युनिकेशन
इसमें टीवी, अखबार, रेडियो, विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्र आते हैं।
डिजाइनिंग
जो छात्र क्रिएटिव होते हैं, वे फैशन, इंटीरियर या ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं।
परफॉर्मिंग आर्ट्स
इसमें एक्टिंग, गायन, नृत्य और संगीत जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जो लोग मंच पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
कोर्स चुनने के लिए जरूरी सलाह
सबसे पहले अपने इंटरेस्ट और स्किल्स को अच्छे से समझें। फिर देखें कि जिस कोर्स को आप चुन रहे हैं उसकी मार्केट में डिमांड और भविष्य में उसका स्कोप कितना है। कोशिश करें कि कोर्स में प्रैक्टिकल नॉलेज और इंटर्नशिप का भी मौका मिले। आज के समय में सिर्फ डिग्री लेना काफी नहीं है, बल्कि स्किल्स और अनुभव भी बहुत जरूरी हैं। सही सोच और सही दिशा में लिया गया फैसला आपके करियर को मजबूत और सफल बना सकता है




साइन इन