UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें? ये हैं बेस्ट कोर्स
UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026: 12वीं कक्षा के बाद छात्र करियर के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ते हैं। आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीम है, जिसमें 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में कई तरह के कोर्स करने के विकल्प मिलते हैं।
Uttarakhand Board 12th Result 2026: 12वीं कक्षा के बाद छात्र करियर के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ते हैं। आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीम है, जिसमें 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में कई तरह के कोर्स करने के विकल्प मिलते हैं। UK Board Result 2026 Linkइस स्ट्रीम में मुख्य विषय होते हैं- इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र आदि। इतना ही नहीं इन विषयों से जुड़ी पढ़ाई करके छात्र पत्रकारिता, फैशन, एविएशन, लॉ जैसे कई क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि 12वीं आर्ट्स के बाद कौन सा कोर्स बेस्ट है। UBSE UK Board Result 2026 Live Updates
बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.)
ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम का यह सबसे लोकप्रिय ग्रेजुएशन प्रोग्राम है, क्योंकि इसमें अलग-अलग विषयों में स्पेशलाइजेशन का विकल्प मिलता है। BA एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और फिलॉसफी जैसे विषय चुन सकते हैं। यह कोर्स आगे चलकर एमए, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एलएलबी और सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA)
12वीं के बाद आप बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स का कोर्स कर सकते हैं। यह भी 3 साल का कोर्स है जिसमें कला और परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई होती है। इसमें ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक आदि शामिल हैं।
जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन
अगर आप लिखने और बोलने साथ ही देश-दुनिया की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो 12वीं के बाद आपके लिए जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन आर्ट्स में एक बढ़िया करियर ऑप्शन हो सकता है। करियर के तौर पर इस फील्ड की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। पॉडकास्ट, इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से यह काफी लोकप्रिय हुआ है। यह 3 साल का कोर्स है, जिसमें छात्र मीडिया की पढ़ाई करते हैं। इसमें सिखाया जाता है:
रिपोर्टिंग
लेखन
एडिटिंग
एंकरिंग
यह कोर्स प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में करियर के लिए उपयोगी है।
बैचलर ऑफ डिडाइन (B.Des)
यह 4 साल का प्रोफेशनल कोर्स है। इसमें कई डिजाइन फील्ड शामिल हैं:
फैशन डिजाइन
प्रोडक्ट डिजाइन
टेक्सटाइल डिजाइन
इंटीरियर डिजाइन
इंडस्ट्रियल डिजाइन
बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW)
यह 3 साल का कोर्स है, जिसमें समाज सेवा और सामाजिक कार्य की पढ़ाई होती है। जो छात्र समाज में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
लॉ (इंटीग्रेटेड BA LLB)
12वीं आर्ट्स के बाद, छात्र तीन साल का एलएलबी या पांच साल का इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी प्रोग्राम कर सकते हैं, जिसमें ह्यूमेनिटीज विषय को लीगल एजुकेशन के साथ जोड़ा जाता है। इसे करने के बाद कोर्टरूम प्रैक्टिस के अलावा कॉर्पोरेट लॉ, लीगल कंसल्टेंसी, ज्यूडिशियरी सर्विसेज, एकेडेमिया और पॉलिसी रिसर्च सहित कई रास्ते खुलते हैं।
फैशन डिजाइनिंग
फैशन इंडस्ट्री की तरफ झुकाव है, कपड़ों की और स्टाइल की समझ है, तो ये आपके लिए करियर का जबरदस्त और एक्साइटिंग विकल्प हो सकता है। 12वीं के बाद फैशन डिजाइन में प्रोफेशनल करियर बनाने से आपके लिए कई मौके खुल सकते हैं। ये करियर ऑप्शन छात्रों को फैशन डिजाइन के कारोबारी पहलू के बारे में जानने का मौका देता है, जिसमें पिचिंग, बजट बनाना और अपने डिजाइन से बिजनेस बनाना शामिल है।
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी : यह कोर्स होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए होता है। इसमें होटल मैनेजमेंट, फूड सर्विस और कस्टमर हैंडलिंग सिखाई जाती है।
ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्स
जो छात्र घूमने-फिरने और ट्रैवल इंडस्ट्री में रुचि रखते हैं, वे यह कोर्स कर सकते हैं। इसमें:
टूरिज्म मैनेजमेंट
ट्रैवल ऑपरेशन
टूर गाइडिंग
जैसे विषय शामिल होते हैं।
ग्राफिक डिजाइनिंग
ग्राफिक डिजाइन आर्ट्स स्ट्रीम में एक रचनात्मक और तकनीक आधारित करियर विकल्प है, जो विजुअल कम्युनिकेशन पर केंद्रित होता है। आज के समय में ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर बढ़ते निवेश के कारण एडवरटाइजिंग एजेंसियों, आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स और मीडिया हाउस में ग्राफिक डिजाइनरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस क्षेत्र में सफलता के लिए डिजाइन सॉफ्टवेयर की जानकारी और विजुअल स्टोरीटेलिंग कौशल होना बहुत जरूरी है।
टीचिंग और एजुकेशन
ये आर्ट्स छात्रों के लिए भरोसेमंद करियर ऑप्शन में से एक है। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, छात्र बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) या स्पेशलाइज्ड टीचिंग सर्टिफिकेट कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर अब ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुका है, जहां इसकी उतनी ही अहमियत है।
साइकोलॉजी :यह कोर्स मनोविज्ञान से जुड़ा होता है। इसमें मानव व्यवहार, मानसिक स्थिति और सोच को समझा जाता है। भारत और विदेश दोनों में इसके अच्छे अवसर हैं।




साइन इन