uk board result 2026 today know before this uttarakhand best universities after 12th UBSE UK Board Result 2026: 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं उत्तराखंड के बेस्ट यूनिवर्सिटीज, Career Hindi News - Hindustan
More

UBSE UK Board Result 2026: 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं उत्तराखंड के बेस्ट यूनिवर्सिटीज

UBSE UK Board Results 2026: अगर आप उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्र हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि बहुत सारे छात्र और छात्राओं के मन में एक सवाल रहता है कि 12वीं पास करने के बाद किस यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन लें।

Sat, 25 April 2026 07:44 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UBSE UK Board Result 2026: 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं उत्तराखंड के बेस्ट यूनिवर्सिटीज

UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026: अगर आप उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्र हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि बहुत सारे छात्र और छात्राओं के मन में एक सवाल रहता है कि 12वीं पास करने के बाद किस यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन लें।उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक। अगर अच्छे कॉलेज में एडमिशन हो जाता है, तो छात्रों का भविष्य संवर जाता है। इतना ही नहीं बहुत सारे छात्र अपने गृह राज्य में पढ़ना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ बेस्ट कॉलेज और यूनिवर्सिटी की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप एडमिशन लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। UBSE UK Board Result 2026 Live Updates

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

जीबी पंत यूनिवर्सिटी भारत की पहली कृषि यूनिवर्सिटी है और इसे “ग्रीन रेवोल्यूशन” की नींव रखने वाली संस्थान माना जाता है। यहां कृषि, विज्ञान, इंजीनियरिंग और पशुपालन से जुड़े कई कोर्स पढ़ाए जाते हैं। यह यूनिवर्सिटी छात्रों को रिसर्च और इनोवेशन के अच्छे मौके देती है। यहां से पढ़कर छात्र कृषि वैज्ञानिक, रिसर्चर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट बनते हैं। इसने देश की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने में बड़ा योगदान दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आज सुबह 10 बजे जारी होंगे उत्तराखंड 10वीं के नतीजे, ऐसे करें तुरंत चेक

कुमाऊं विश्वविद्यालय

कुमाऊं विश्वविद्यालय उत्तराखंड का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है। इसके 35 से ज्यादा विभाग और 250 से अधिक कॉलेज इससे जुड़े हैं। यहां विज्ञान, कानून, साहित्य और मैनेजमेंट जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। यह विश्वविद्यालय रिसर्च के लिए भी जाना जाता है। नैनीताल की सुंदर वादियों में स्थित यह छात्रों को अच्छा शैक्षणिक माहौल देता है। यहां से पढ़कर छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं।

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी लॉ, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए जानी जाती है। यहां छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्री एक्सपोजर पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। कैंपस में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और कई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं। यहां का माहौल छात्रों के विकास में मदद करता है और यह एक लोकप्रिय संस्थान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना कन्फ्यूजन यहां पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, कल होगा जारी

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी

HNBGU श्रीनगर (गढ़वाल) में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, तकनीक और कृषि जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। यह यूनिवर्सिटी खासकर पहाड़ी क्षेत्रों और ग्रामीण विकास पर रिसर्च के लिए जानी जाती है। यहां समय-समय पर सेमिनार भी होते रहते हैं। यह छात्रों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12वीं आर्ट्स के बाद करियर की नई उड़ान, इन 8 क्षेत्रों में है पैसा और पहचान

दून यूनिवर्सिटी

दून यूनिवर्सिटी उत्तराखंड सरकार की एक प्रमुख यूनिवर्सिटी है। यहां पत्रकारिता, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण विज्ञान और भाषाओं से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं। यहां छोटे बैचों में पढ़ाई होती है जिससे छात्रों को बेहतर ध्यान मिलता है। रिसर्च और प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी खास फोकस किया जाता है। यह यूनिवर्सिटी छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करती है।

आईआईटी रुड़की

अगर आप उत्तराखंड में बीटेक करना चाहते हैं, तो IIT रुड़की सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह कॉलेज पूरे भारत में भी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।