SSC GD Constable Exam date : SSC GD Constable Exam postponed no slot booking kab hoga admit card exam city update SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, स्लॉट बुकिंग पर लगा झटका, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, स्लॉट बुकिंग पर लगा झटका

SSC GD Constable Exam Postponed : 23 फरवरी से प्रस्तावित एसससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही इस भर्ती परीक्षा में स्लॉट बुकिंग भी नहीं होगी। जीडी कांस्टबेल के 25487 पदों पर भर्ती के लिए करीब 49 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

Wed, 18 Feb 2026 06:09 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, स्लॉट बुकिंग पर लगा झटका

SSC GD Constable Exam Postponed : कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विशेष सुरक्षा बल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 23 फरवरी से प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) अब अगले आदेश तक आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। साथ ही इस परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, यानी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शिफ्ट स्वयं नहीं चुन सकेंगे। गौरतलब है कि एसएससी ने कुछ माह पहले ही अपनी भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी थी। इस नई सुविधा के आने से उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आवंटित रैंडम तारीखों पर निर्भर नहीं रहना होता, बल्कि वे अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का दिन और शहर चुन सकते हैं। हालांकि अब जीडी कांस्टेबल भर्ती में यह सहूलियत नहीं मिलेगी। जीडी कांस्टबेल के 25487 पदों पर भर्ती के लिए करीब 49 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

जीडी कांस्टेबल की एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड कब आएंगे

परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 2 से 3 दिन पहले जारी होंगे। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन के 25,487 पदों पर भर्ती होगी।

कहां कितने पद

रिक्त पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे अधिक 14,595 पद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हैं, जिनमें 13,135 पद पुरुषों,1,460 पद महिलाओं के लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल में 616 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 5,490 पद, सशस्त्र सीमा बल में 1,764 पद (सभी पुरुषों के लिए) पर भर्ती होगी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 1,293 पद, और असम राइफल्स में 1,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में भी 23 पद जारी किए गए हैं, जो सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।

कहां कितनी वैकेंसी

उत्तर प्रदेश (पुरुष)

बीएसएफ- 43

सीआईएसएफ- 1084

सीआरपीएफ - 487

एसएसबी- 146

आईटीबीपी- 90

असम राइफल्स- 128

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

बिहार (पुरुष)

बीएसएफ- 23

सीआईएसएफ- 565

सीआरपीएफ - 253

एसएसबी- 76

आईटीबीपी- 48

असम राइफल्स - 67

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

कांस्टेबल/राइफल मैन, कुल पद : 25,487 (अनारक्षित-11102)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 महीने में सीजीएल , MTS व GD कांस्टेबल समेत 9 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर बंद कर सॉल्वर को रिमोट पर दे दिया, SSC भर्ती के 10 अभ्यर्थियों पर FIR
ये भी पढ़ें:परीक्षा केंद्र में तहखाना, WiFi कनेक्ट और गैंग ऐक्टिव; SSC एग्जाम में हाईटेक नकल

(सुरक्षा बलों के अनुसार रिक्तियों का विवरण)

-बीएसएफ, पद : 616

(पुरुष : 524, महिला : 92)

-सीआईएसएफ, पद : 14595

(पुरुष : 13135, महिला : 1460)

-सीआरपीएफ, पद : 5490

(पुरुष : 5366, महिला : 124)

-एसएसबी, पद : 1764

(पुरुष : 1764, महिला : 00)

-आईटीबीपी, पद : 1293

(पुरुष : 1099, महिला : 194)

-असम राइफल्स, पद : 1706

(पुरुष : 1556, महिला : 150)

-एसएसएफ, पद : 23 (पुरुष : 23, महिला : 00)

चयन प्रक्रिया

- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

- परीक्षा में जनरल सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/ हिंदी से 20-20 प्रश्न होंगे।

- परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब होने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

- प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

- दौड़ (पुरुष) : 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। उन्हें सात मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

- दौड़ (महिला) : साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर और लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।