SSC Vacancy 2026 dates : SSC Recruitment Calendar Download Pdf CGL GD Constable MTS notification dates SSC Vacancy 2026 dates : 7 महीने में CGL, MTS व GD कांस्टेबल समेत 9 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी, कब कौन सी भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC Vacancy 2026 dates : 7 महीने में CGL, MTS व GD कांस्टेबल समेत 9 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी, कब कौन सी भर्ती

SSC मार्च से वर्ष 2026-27 की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मार्च से सितंबर बीच नौ प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सबसे पहले मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी होगा।

Thu, 12 Feb 2026 07:19 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
SSC Vacancy 2026 dates : 7 महीने में CGL, MTS व GD कांस्टेबल समेत 9 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी, कब कौन सी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग मार्च से वर्ष 2026-27 की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मार्च से सितंबर बीच नौ प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सबसे पहले मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी होगा। मार्च में ही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 तथा सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा-2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन तीनों भर्तियों के लिए अप्रैल अंत तक आवेदन होंगे जबकि इनकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में प्रस्तावित है।

अप्रैल में तीन और भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 तथा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए मई अंत तक आवेदन लिए जाएंगे। इनकी परीक्षाएं जुलाई से सितंबर के बीच कराने की तैयारी है। दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का विज्ञापन मई में आएगा और जून तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा अक्तूबर से नवंबर के बीच संभावित है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2026 के लिए जून और जुलाई में आवेदन लेंगे जबकि सितंबर से नवंबर के बीच परीक्षा होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी जबकि असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी 2027 भर्ती के आवेदन सितंबर-अक्तूबर में होंगे और परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच संभावित है।

एसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 ( SSC Calendar 2026 )

भर्ती का नाम, नोटिफिफिकेशन डेट, कब तक आवेदन, कब होगा सीबीटी

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 पेपर-I

(CBE)* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जून 2026

- सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIV, 2026 CBE* मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई – जुलाई 2026

- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026 टियर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 जुलाई – सितंबर 2026

- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2026 CBE* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त – सितंबर 2026

- मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026 CBE* जून 2026 जुलाई 2026 सितंबर – नवंबर 2026

- दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE)* मई 2026 जून 2026 अक्टूबर – नवंबर 2026

- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) परीक्षा, 2027 CBE* सितंबर 2026 अक्टूबर 2026 जनवरी – मार्च 2027

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर बंद कर सॉल्वर को रिमोट पर दे दिया, SSC भर्ती के 10 अभ्यर्थियों पर FIR

बुधवार को 13 केंद्रों की एमटीएस परीक्षा रद्द

प्रयागराज मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2025 के लिए बुधवार को हुई 13 केंद्रों की तीनों शिफ्ट की परीक्षा सर्वर डाउन होने से रद्द कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इन 13 केंद्रों पर बुधवार को निर्धारित थी, उनकी परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 का रिजल्ट जारी, 67543 अभ्यर्थी पास
ये भी पढ़ें:SSC की इन भर्तियों पर लगा ब्रेक, क्यों हुईं रद्द; यहां जानें पूरी डिटेल

संस्कार अकादमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर झांसी, आरपीएम ऑनलाइन सेंटर कानपुर, वीएनएस इन्फोटेक सेंटर कानपुर, डीआईटी एजुकेशन सेंटर लखनऊ, जीसीआरजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ, यश इन्फोटेक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर लखनऊ, सिटी मॉडर्न एकेडमी लखनऊ, एनकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज लखनऊ, एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेरठ, सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी मेरठ, जेएस पब्लिक इंटर कॉलेज वाराणसी, सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर और आदर्श परीक्षा केंद्र पटना की परीक्षा रद्द हुई हैं। इसके अलावा संस्कार अकादमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर की चार फरवरी, शिफा ऑनलाइन सेंटर की पांच फरवरी व एलएम पब्लिक स्कूल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर की छह फरवरी परीक्षा 13 फरवरी को होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा