sejal pawar neet ug marks rank for mbbs admission class 12 marks mocking male corpses private parts Pranit More सेजल पवार के NEET UG में कितने थे मार्क्स, MBBS छात्रा ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, Career Hindi News - Hindustan
More

सेजल पवार के NEET UG में कितने थे मार्क्स, MBBS छात्रा ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक

कॉमेडी शो में विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आई MBBS छात्रा सेजल पवार ने नीट यूजी में 720 में से 406 अंक हासिल कर वर्ष 2022 में मुंबई के जीएस मेडिकल कॉलेज केईएम हॉस्पिटल में आरक्षित कोटे से प्रवेश लिया था।

Fri, 12 June 2026 09:18 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सेजल पवार के NEET UG में कितने थे मार्क्स, MBBS छात्रा ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक

कॉमेडी शो में मेल डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट के साइज पर भद्दी टिप्पणी कर सुर्खियों में आई एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार के मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में 720 में से 406 अंक थे। उन्होंने डॉक्टर बनने के लिए मुंबई स्थित सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज एंड केईएम हॉस्पिटल में वर्ष 2022 में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था। आरक्षित कोटे से उन्होंने यहां एडमिशन लिया था। यह भी पता चला है कि 12वीं में उनके इंग्लिश में 100 में से 87 मार्क्स थे। वहीं पीसीबी यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 300 में से 190 अंक थे। यानी पीसीबी में उनके 63 फीसदी मार्क्स थे। आपको बता दें कि सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज एंड केईएम हॉस्पिटल एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है और इसे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई चलाती है। आमतौर पर इस मेडिकल कॉलेज में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को नीट यूजी में 600 से ऊपर अंक लाने पर दाखिला मिलता है।

केईएम अस्पताल ने दिए जांच के आदेश

डॉ. सेजल पवार के वायरल बयान पर संज्ञान लेते हुए केईएम अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कमेटी से आज शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ESIC स्पेशल कोटे से MBBS, BDS के एडमिशन शुरू, 783 सीटें, फीस 24000

जानें क्या था विवाद, सेजल पवार ने मांगी माफी

दरअसल ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा और इंफल्यूएंसर ने दर्शकों से बातचीत (क्राउड वर्क) के दौरान मेल डेड बॉडी (पुरुषों के शव) के प्राइवेट पार्ट के साइज पर एक बेहद आपत्तिजनक जोक मारा था। इस बातचीत का वीडियो एक कॉमेडियन द्वारा बिना सेंसर किए सोशल मीडिया पर रील के रूप में डाल दिया गया जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सेजल पवार यह कहती दिख रही है कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। उनके कमेंट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। मेडिकल लाइसेंस तक कैंसिल करने की मांग हुई है। मेडिकल छात्रों की एसोसिएशन और बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने उनकी हरकत का विरोध किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट परीक्षा साल में 2 या 3 बार कराने पर विचार, अगले साल बड़े बदलाव की तैयारी

अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस टिप्पणी से अस्पताल और पूरे मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टरों और खासकर महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। डॉक्टरों का कहना है कि “इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से जनता के बीच डॉक्टरों की छवि खराब होती है और मरीजों का डॉक्टरों पर से विश्वास उठता है।”

सेजल ने माफी में क्या कहा

मेडिकल स्टूडेंट सेजल पवार ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान की गई टिप्पणियों पर हुई भारी आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सेजल ने अपनी सफाई में कहा कि यह उनका पहला कॉमेडी शो था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि महीने भर पहले की गई बात का इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। बुरी तरह घिरने के बाद सेजल ने इंस्टाग्राम पर हर किसी को अनफोलो कर दिया है। उनका बायो खाली कर दिया गया और जिन अकाउंट्स को उन्होंने फॉलो किया था, उन्हें अनफॉलो कर दिया गया।

उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, 'मैं यहां जो कहा गया था, उसे सही ठहराने या उसका बचाव करने के लिए नहीं हूं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।' उन्होंने आगे कहा कि यह घटना उनके लिए सीखने का अनुभव रही और इसने उन्हें संवेदनशील विषयों पर बातचीत करने के तरीके के बारे में सोचने पर मजबूर किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट री एग्जाम के प्रश्न पत्रों की वायरल तस्वीरों पर NTA का बयान

बॉडी डोनर्स का अपमान

सोशल मीडिया पर लोगों ने सेजल की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे 'बॉडी डोनर्स' (शव दान करने वालों) का घोर अपमान बताया। लोगों का तर्क है कि अगर एक डॉक्टर ही इस तरह की बातें करेगा, तो भविष्य में लोग मेडिकल पढ़ाई के लिए अपनी बॉडी डोनेट करना बंद कर देंगे।

लाइसेंस रद्द करने की मांग और शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद भारी आक्रोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सेजल को एमबीबीएस (MBBS) की प्रैक्टिस करने से रोकने और उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द करने की मांग उठने लगी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।