NEET UG : ESIC begins admissions for MBBS BDS and BSc Nursing under Ward of IP quota 783 seats fees NEET UG : ESIC में स्पेशल कोटे से MBBS , BDS व BSc नर्सिंग के एडमिशन शुरू, 783 सीटें, फीस 24000 रुपये, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG : ESIC में स्पेशल कोटे से MBBS , BDS व BSc नर्सिंग के एडमिशन शुरू, 783 सीटें, फीस 24000 रुपये

NEET UG ESIC MBBS BDS BSc Admission 2026: ESIC ने वार्ड ऑफ इंश्योर्ड पर्सन (वार्ड ऑफ IP) कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी (MBBS, BDS , BSc ) नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।

Sat, 6 June 2026 03:44 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG : ESIC में स्पेशल कोटे से MBBS , BDS व BSc नर्सिंग के एडमिशन शुरू, 783 सीटें, फीस 24000 रुपये

NEET UG ESIC MBBS BDS BSc Admission 2026: केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए वार्ड ऑफ इंश्योर्ड पर्सन (वार्ड ऑफ IP) कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी (MBBS, BDS , BSc ) नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। यह एडमिशन स्कीम 'एम्प्लॉईज स्टेट इंश्योरेंस' (ESI) स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए है और इसका मकसद कम फीस पर प्रोफेशनल मेडिकल एजुकेशन उपलब्ध कराना है। भारत में 22 मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संस्थानों में कुल 783 सीटें तय की गई हैं। इनमें 695 एमबीबीएस सीटें, 28 बीडीएस सीटें और 60 बीएससी नर्सिंग सीटें शामिल हैं। ये सीटें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों और कुछ राज्य सरकार के संस्थानों में उपलब्ध हैं, जहां इस कोटे के तहत सीटें आरक्षित की गई हैं।

इन कोर्सेज में दाखिला नीट यूजी स्कोर ( NEET UG Score ) से होगा। एडमिशन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज' (DGHS) की सेंट्रलाइड काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए किए जाएंगे। इस कोटे के तहत छात्र कम खर्च पर मेडिकल एजुकेशन हासिल कर सकते हैं। इस कोट के तहत एमबीबीएस ( MBBS ) और बीडीएस ( BDS ) कोर्स के लिए सालाना ट्यूशन फीस 24,000 रुपये तय की गई है, जबकि बीएससी (BSc) नर्सिंग के उम्मीदवार हर साल 10,000 रुपये देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS स्टाइपेंड विवाद:सिर्फ 7 मेडिकल कॉलेज इंटर्न और डॉक्टरों को नहीं दे रहे पैसे

ईएसआईसी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें

- आवेदन करने के लिए, माता-पिता का ESI एक्ट के तहत रजिस्टर्ड 'इंश्योर्ड पर्सन' (बीमित व्यक्ति) होना जरूरी है और 30 सितंबर 2025 तक उनका एक्टिव योगदानकर्ता होना चाहिए।

- आवेदक एक आश्रित बच्चा होना चाहिए जिसने NEET (UG) 2026 की परीक्षा दी हो और उसे नेशनल मेडिकल कमीशन, डेंटल काउंसिल ऑफ़ इंडिया, इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट री एग्जाम के प्रश्न पत्रों की वायरल तस्वीरों पर NTA का बयान

क्या हो आयु सीमा

- नियमों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 8 मार्च 2026 को 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ईएसआई एक्ट 1948 के प्रावधानों के अनुसार बीमित व्यक्तियों की आश्रित अविवाहित महिला बच्चों (वार्ड) पर उम्र की सीमा लागू नहीं होती है।

- योग्य उम्मीदवारों को ESIC द्वारा जारी 'वार्ड ऑफ IP सर्टिफिकेट' प्राप्त करना होगा, जो एडमिशन के लिए जरूरी है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ESIC पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगी। आवेदकों को फोटो, उम्र का सबूत, नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

- वार्ड ऑफ आईपी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल; NMC ने जारी किया नया ड्राफ्ट

इंश्योर्ड व्यक्ति का मोबाइल नंबर उनके डेटाबेस में अपडेटेड हो

ईएसआईसी ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे यह पक्का कर लें कि इंश्योर्ड व्यक्ति का मोबाइल नंबर उनके डेटाबेस में अपडेटेड हो, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान OTP वेरिफिकेशन की जरूरत होती है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) पोर्टल पर अलग से रजिस्टर करना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in और एमसीसी पोर्टल www.mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।