rrb ntpc ug admit card 2026 release download hall ticket cbt1 exam date shift timing details RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी, 63 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, 7 मई से परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी, 63 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, 7 मई से परीक्षा

RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी हो गया है। कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा तारीख, जरूरी गाइडलाइंस और किन दस्तावेजों के साथ एग्जाम सेंटर पहुंचना है इस सबके बारे में जानकारी।

Mon, 4 May 2026 02:49 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी, 63 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, 7 मई से परीक्षा

RRB NTPC UG Admit Card 2026 OUT : रेलवे की नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Railway Recruitment Board ने RRB NTPC UG Admit Card 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। 3 मई 2026 को रिलीज हुआ यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है जो 7 मई से शुरू होने वाली CBT 1 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में हर उम्मीदवार के लिए यह एडमिट कार्ड एक तरह से एग्जाम का एंट्री पास बन चुका है।

कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें rrb.digialm.com वेबसाइट पर जाना होगा। प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है ताकि हर उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड हासिल कर सके। वेबसाइट पर जाकर NTPC Undergraduate Admit Card (CEN 07/2025) लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर अपनी RRB रीजन चुननी होगी और रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

एडमिट कार्ड में क्या क्या जानकारी होगी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से चेक करना बेहद जरूरी है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम, कैटेगरी, फोटो और सिग्नेचर जैसी अहम जानकारी दी गई होती है। अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती मिलती है, तो तुरंत संबंधित RRB रीजन से संपर्क करना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट आंसर-की का इंतजार, कितनी रह सकती है MBBS एडमिशन के लिए संभावित कटऑफ
ये भी पढ़ें:AIIMS दिल्ली में MBBS का सपना? NEET UG 2026 में लानी होगी कितनी रैंक
ये भी पढ़ें:UPTET के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म

परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान

एग्जाम वाले दिन कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना बेहद अहम है। सबसे पहले उम्मीदवार को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर साथ ले जाना होगा। इसके साथ एक वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी होगी। अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं होगा, तो परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए पहले से ही सारी तैयारी करके रखें और समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें, ताकि आखिरी समय की भागदौड़ से बचा जा सके।

कब तक चलेगी परीक्षा और कितनी शिफ्ट होंगी

RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 21 जून 2026 तक अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। देशभर के 200 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी। हर दिन तीन शिफ्ट में एग्जाम होगा जिसमें सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट शामिल हैं। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर ही उनकी शिफ्ट और टाइमिंग की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।