RRB JE Stage 1 CBT result 2026 out: Direct Links to Download Scorecards cutoff cut off merit list pdf RRB JE Stage 1 CBT Result 2026 out: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

RRB JE Stage 1 CBT Result 2026 out: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

RRB JE 2026 CBT 1 Results Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा के पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब अगले पड़ाव यानी CBT-2 (दूसरे चरण की परीक्षा) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

Wed, 13 May 2026 05:33 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RRB JE Stage 1 CBT Result 2026 out: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

RRB JE Stage 1 CBT result 2026 out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और केमिकल व मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।। इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे में कुल 2,585 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा के पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब अगले पड़ाव यानी CBT-2 (दूसरे चरण की परीक्षा) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

परीक्षा का सफर: फरवरी में हुई थी परीक्षा

रेलवे जूनियर इंजीनियर के इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के करीब तीन महीने बाद बोर्ड ने परिणामों की घोषणा की है। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 5.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। सभी जोनों के स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे का बड़ा फैसला: अब 50-50 फॉर्मूले से बनेगी लोको पायलट मेरिट, जानें नया नियम

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in आदि) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "CEN 05/2025 Result of 1st Stage CBT" लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
  4. अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें।
  5. व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए 'Login' लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
  6. स्कोरकार्ड में आपको अपने रॉ मार्क्स (Raw Marks), नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks) और अगले चरण के लिए क्वालीफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 63 लाख उम्मीदवालों के लिए अपडेट

कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन (Normalization) पद्धति का उपयोग किया गया है, क्योंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। CBT-1 परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की थी। इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जुड़ेंगे। CBT-2 दूसरे चरण की परीक्षा के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में सफल होने वाले छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रेलवे बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। दूसरे चरण की परीक्षा (CBT-2) का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर साझा किया जाएगा। परीक्षा के शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।