SECR Railway Apprentice Recruitment 2026: 10th pass can Apply Online for 1644 Vacancies, No Exam Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन, Career Hindi News - Hindustan
More

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

SECR Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने साल 2026-27 के सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 1,644 रिक्तियों की घोषणा की है।

Thu, 7 May 2026 09:33 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

SECR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने साल 2026-27 के सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 1,644 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है। इन पदों के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो (हिंदी/अंग्रेजी) और मशीनिस्ट जैसे कई ट्रेड शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कड़ी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

योग्यता: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो। ध्यान रहे कि 49.9% अंक होने पर भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल) और दिव्यांगों/पूर्व सैनिकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा कैसे बनेगी मेरिट?

जैसा कि पहले बताया गया है, इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट बनाने के लिए 10वीं के अंकों और ITI के अंकों को बराबर महत्व (50-50 वेटेज) दिया जाएगा। दोनों के औसत प्रतिशत के आधार पर एक फाइनल लिस्ट तैयार होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉस्पिटल में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास के लिए 1200 पदों पर सीधी भर्ती

महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली

आवेदन का तरीका:

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।

अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

'Establishment Search' में जाकर SECR रायपुर सर्च करें और अपने ट्रेड के लिए 'Apply' बटन पर क्लिक करें।

अपनी 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।