RPSC RAS Vacancy 2026: Rajasthan RAS notification out posts details exam pattern exam dates apply RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 607 वैकेंसी, आयु में 1 साल की छूट, Career Hindi News - Hindustan
More

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 607 वैकेंसी, आयु में 1 साल की छूट

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन 4 जून से शुरू होंगे।

Wed, 27 May 2026 02:02 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 607 वैकेंसी, आयु में 1 साल की छूट

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन (RPSC RAS Recruitment Notification 2026) जारी कर दिया है। कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 607 रिक्त पदों का विवरण जारी किया गया है। इसमें राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। चूंकि आरएएस भर्ती इससे पहले 2024 में आई थी इसलिए इसमें एक साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।

योग्यता- स्नातक की डिग्री

इन पदों का सेवा-वार प्रमुख विवरण इस प्रकार है:

प्रमुख राज्य सेवाएँ (कुल 192 पद):

राजस्थान प्रशासनिक सेवा: 57 पद

राजस्थान लेखा सेवा: 36 पद

राजस्थान पुलिस सेवा: 26 पद

राजस्थान उद्योग सेवा: 12 पद

राजस्थान राज्य बीमा सेवा: 11 पद

राजस्थान परिवहन सेवा: 10 पद

राजस्थान सहकारी सेवा: 6 पद

राजस्थान पर्यटन सेवा: 6 पद

राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा: 6 पद

अन्य राज्य सेवाएँ: कारागार सेवा (5), महिला विकास सेवा (4), नियोजन सेवा (3) तथा कृषि विपणन, श्रम कल्याण और अल्पसंख्यक मामलात सेवाओं में 2-2 पद हैं। वाणिज्यिक कर सेवा और आबकारी (Preventive Force) सेवा में कोई रिक्ति (0 पद) नहीं है।

प्रमुख अधीनस्थ सेवाएं (कुल 415 पद):

राजस्थान तहसीलदार सेवा: 148 पद (136 नॉन-टीएसपी/NSA + 12 टीएसपी/SA)

राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा: 113 पद (109 NSA + 4 SA)

राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा: 35 पद (34 NSA + 1 SA)

राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा: 20 पद (NSA)

राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा: 19 पद (11 NSA + 8 SA)

राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा: 19 पद (17 NSA + 2 SA)

राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा: 14 पद (8 NSA + 6 SA)

अन्य अधीनस्थ सेवाएँ: राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग (6 पद), देवस्थान अधीनस्थ सेवा (6 पद), और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विभिन्न अनुभागों में भी पद रिक्त हैं। वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा और अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा में कोई रिक्ति (0 पद) नहीं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, जुलाई में होगा एग्जाम

सामान्य आयु सीमा (01.01.2027 के आधार पर):

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।

अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम ।

- इससे पूर्व का विज्ञापन वर्ष 2024 में जारी हुआ था, इसलिए सभी आवेदकों को संबंधित सेवा नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए: न्यूनतम आयु 25 वर्ष प्राप्त कर चुका हो, लेकिन अधिकतम 45 वर्ष का नहीं हुआ हो (01.01.2027 को) ।

विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट:

5 वर्ष की छूट:

राजस्थान राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ।

सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए।

निशक्तजनों के लिए।

10 वर्ष की छूट:

राजस्थान राज्य की मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पेशल टीचर पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

चयन - प्रारंभिक परीक्षा , मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RPSC SI भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित! 20 सितंबर 2026 को दोबारा होगा एग्जाम

प्रारंभिक परीक्षा से मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को पास किया जाता है। मुख्य परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है

परीक्षा शुल्क

- सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।

- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।