RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: rajasthan senior teacher exam tgt senior teacher exam date RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, जुलाई में होगा एग्जाम, Career Hindi News - Hindustan
More

RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, जुलाई में होगा एग्जाम

Rajasthan senior teacher exam date 2026: राजस्थान सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Tue, 26 May 2026 07:26 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, जुलाई में होगा एग्जाम

RPSC 2nd Grade Teacher Exam date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बंपर भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 6,500 पदों को भरने के लिए निकाली गई इस वैकेंसी के लिए प्रदेश भर से 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इतने बड़े पैमाने पर हो रही परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुगमता से कराने के लिए आयोग ने सभी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुपों (A, B, C और D) में विभाजित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पेशल टीचर पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

ग्रुप के अनुसार परीक्षा का पूरा शेड्यूल

अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए अपने विषय के अनुसार नीचे दिए गए परीक्षा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक समझ लें:

ग्रुप-ए : इस ग्रुप में केवल सोशल साइंस विषय को रखा गया है। इसके अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 जुलाई 2026 को दो पारियों में होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान' (GK) का पेपर होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 'सोशल साइंस' विषय की परीक्षा ली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, अभी करें अप्लाई

ग्रुप-बी : इस ग्रुप में हिंदी विषय के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इनकी परीक्षा 13 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान' की परीक्षा होगी और इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 'हिंदी' विषय का पेपर आयोजित होगा।

ग्रुप-सी : इस ग्रुप के अंतर्गत साइंस और संस्कृत विषयों को रखा गया है। इन दोनों विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान' की संयुक्त परीक्षा होगी। इसके बाद इसी दिन (14 जुलाई) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 'साइंस' विषय का पेपर होगा। वहीं, 'संस्कृत' विषय के अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा अगले दिन यानी 15 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

ग्रुप-डी : इस सबसे बड़े ग्रुप में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती समेत कुल छह विषयों को जगह दी गई है। इस ग्रुप के सभी अभ्यर्थियों के लिए 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान' की परीक्षा होगी। इसके तुरंत बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ‘गणित’ विषय का एग्जाम लिया जाएगा।

इसके बाद 17 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 'इंग्लिश' और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 'उर्दू' विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा के अंतिम दिन यानी 18 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 'पंजाबी' विषय का पेपर होगा, जबकि दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 'सिंधी' और 'गुजराती' विषयों की परीक्षा के साथ इस पूरे भर्ती अभियान का समापन होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।