RBI में निकली ग्रेड B अफसरों की भर्ती, UPSC वालों के लिए अच्छा प्लान बी, CSE IAS जैसा अटेम्प्ट नियम भी लागू
RBI Grade B Recruitment 2026 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड-बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया rbi.org.in व Opportunities.rbi.org.in पर आज 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।

RBI Grade B Recruitment 2026 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड-बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया rbi.org.in व Opportunities.rbi.org.in पर आज 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है। रिक्त पदों में ग्रेड बी ऑफिसर जनरल की 40, ग्रेड बी ऑफिसर डीईपीआर की 10 और ग्रेड बी ऑफिसर डीआर डीएसआईएम की 10 वैकेंसी हैं। करियर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा करियर विकल्प या बैकअप हो सकता है जो यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा आवेदन करते हैं लेकिन सिर्फ 900 से हजार बच्चों का ही चयन हो पाता है। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी का यूपीएससी सिविल सर्विसेज में दुर्भाग्यवश नहीं हो पाता है तो आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती उनके लिए अच्छा प्लान बी है। यूपीएससी की गहन तैयारी इस भर्ती परीक्षा में काफी काम आ सकती है।
भर्ती आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर होगी:
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल - 40
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) - डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर)- 10
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) , डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफोर्मेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम)- 10
आयु सीमा - 21 से 30 वर्ष। आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान है।
शैक्षणिक योग्यता
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल पदों के लिए ग्रेजुएट ( कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ) युवा आवेदन कर सकेंगे।
एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए - ग्रेजुएट ( कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ)
या
कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन
एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए - पोस्ट ग्रेजुएशन ( सिर्फ पासिंग मार्क्स)
वेतनमान
35150-1750(9)-50900-EB-1750 (2) - 54400-2000(4)-62400 (16 वर्ष)
शुरुआत में बेसिक पेय 35,150/ रुपये प्रति माह का होगा। एवं डीए समेत कई तरह के भत्ते शुरुआत में भत्ते मिलाकर सैलरी करीब 83254 रुपये प्रति माह हो सकती है।
परीक्षा तिथियां
-ग्रेड 'बी' (डीआर) - जनरल की फेज-I ऑनलाइन परीक्षा 13 जून 2026।। फेज 2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को होगी।
- ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीईपीआर (पेपर-I और II) / डीएसआईएम (पेपर-I) की फेज-I ऑनलाइन परीक्षा 14 जून 2026 को होगी। फेज 2 का आयोजन 26 जुलाई को होगा।
- ग्रेड 'बी' (डीआर) - DSIM - फेज 1 14 जून 2026 को होगी। फेज 2 का आयोजन 26 जुलाई को होगा।
अटेम्प्ट की सीमा
सामान्य श्रेणी/EWS से संबंधित वे उम्मीदवार, जो पहले इस पद/पदों के लिए Phase-I परीक्षा में छह बार शामिल हो चुके हैं, आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। SC/ST/OBC/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों पर ऐसी कोई रोक लागू नहीं होती, बशर्ते कि ये पद उनके लिए आरक्षित हों।
ग्रेड बी (DR) जनरल के लिए, बैंक उन उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जिनके पास कोई पूर्व अनुभव नहीं है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना भी अनिवार्य होगा। फेज-1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को फेज-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फेज-2 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।




साइन इन