PhD: Admission to PhD programs without UGC NET or GATE who qualified exempted from entrance exam iiit PhD : बगैर UGC NET व GATE के भी मिलेगा पीएचडी में दाखिला, लेकिन जो पास उन्हें एंट्रेंस से छूट, Career Hindi News - Hindustan
More

PhD : बगैर UGC NET व GATE के भी मिलेगा पीएचडी में दाखिला, लेकिन जो पास उन्हें एंट्रेंस से छूट

ट्रिपलआईटी प्रयागराज ने पहली बार पीएचडी में सीधे प्रवेश की सुविधा शुरू की है, जिससे शोध करने के इच्छुक छात्रों को नया अवसर मिलेगा। इन्हें एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। लेकिन जो यूजीसी नेट व गेट पास हैं उन्हें एंट्रेंस से छूट रहेगी।

Sat, 14 March 2026 07:49 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
PhD : बगैर UGC NET व GATE के भी मिलेगा पीएचडी में दाखिला, लेकिन जो पास उन्हें एंट्रेंस से छूट

शोध को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी), प्रयागराज ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने पहली बार पीएचडी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश की सुविधा शुरू की है, जिससे शोध करने के इच्छुक छात्रों को नया अवसर मिलेगा। नए शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान की ओर से पीएचडी प्रवेश के लिए जारी ब्रोशर के अनुसार पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

UGC NET व GATE पास को एंट्रेंस देने की जरूरत नहीं

इस स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से ही नेट या गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर रखी हैं, उन्हें स्क्रीनिंग परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार में शामिल होंगे। संस्थान का मानना है कि नई व्यवस्था से शोध में प्रतिभाशाली छात्रों की भागीदारी बढ़ेगी। अब तक कई बार पीएचडी की सीटें योग्य उम्मीदवारों के अभाव में खाली रह जाती थीं, लेकिन नई प्रवेश प्रणाली से इन सीटों को भरना आसान होगा। इससे शोध कार्य को भी नई गति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों को काम पर मिलेगा प्रमोशन, UGC के नए नियम के पालन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैसला

यह पहल देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मानी जा रही है, जिसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने और अधिक छात्रों को शोध से जोड़ने पर जोर दिया गया है। संस्थान ने पीएचडी प्रवेश के लिए तीन कट-ऑफ तिथि तय की है। पहली कट-ऑफ तिथि 31 मार्च, दूसरी 15 जुलाई और तीसरी 30 नवंबर तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

अब शोध में पूरे साल होगा प्रवेश

ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. मुकुल सुतावने ने कहा कि पीएचडी में दाखिले के लिए रोलिंग विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन आने के बाद प्रस्तावित तिथियों पर वर्षभर पीएचडी में दाखिला लिया जाएगा।

कटऑफ डेट

1. 31 मार्च, 2026 (मंगलवार)

2. 15 जुलाई, 2026 (बुधवार)

3. 30 नवंबर, 2026 (सोमवार)

दो तरह की पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध

1. PhD (संस्थान के भीतर/एक्टरनल फेलोशिप के साथ) - प्रवेश के लिए आवेदन करें

2. PhD (वर्किंग प्रोफेशनल ) - प्रवेश के लिए आवेदन करें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रजिस्ट्रार सत्यापित करेंगे PhD डिग्री

दाखिला प्रक्रिया

1. दाखिला प्रक्रिया, जिसमें चरण I और चरण II शामिल हैं, इस प्रकार होगी:

a) चरण I एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जो केवल IIITA कैंपस में आयोजित किया जाएगा और यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगा (पेन और पेपर आधारित नहीं) तथा इसमें दो खंड होंगे। चरण I टेस्ट के अधिकतम अंक 100 होंगे और यह दो घंटे का होगा। इसके अलावा, प्रत्येक खंड 50 अंकों का होगा; जिसमें खंड I सभी विभागों/विषयों और सभी आवेदकों के लिए सामान्य प्रकृति का होगा, जबकि खंड II विभाग-विशिष्ट होगा।

b) चरण I की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में कार्य करेगी। प्रत्येक विभाग व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए चुने गए उम्मीदवारों की अपनी सूची घोषित करेगा, जो कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के उसी दिन या अगले दिन आयोजित किया जाएगा। (नोट: GATE/NET आदि जैसी सभी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए चरण I से छूट दी गई है।)

c) चरण II में एक व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा, जो विभाग-विशिष्ट विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा चरण I के उसी दिन या अगले दिन आयोजित किया जाएगा।

d) कार्यरत पेशेवरों (Working Professionals) को चरण I से छूट दी गई है। पात्र उम्मीदवारों को सीधे चरण II में व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

2. उम्मीदवार का चयन मूल्यांकन समिति की सिफारिश और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के अधीन होगा।

3. यदि उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं पाए जाते हैं, तो संस्थान के पास सभी *सीटें न भरने का अधिकार सुरक्षित है।

पात्रता नियम

- जिन उम्मीदवारों के पास B.Tech. / B.Pharm. / MTech/ M. Pharm./ MSc. / MCA /MBA / M.Com. की डिग्री या अन्य समकक्ष पेशेवर बैकग्राउंड है, और जिन्होंने GATE / GPAT / CAT/ NET-Ph.D. (केवल)/ NET (Lectureship/Assistant Prof.) /NET-JRF / CSIR NET/ICMR-JRF में से किसी में भी (जो भी लागू हो) क्वालिफाइड स्कोर प्राप्त किया है, वे अपने संबंधित क्षेत्रों के PhD प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यदि उम्मीदवार ने अपनी पिछली डिग्री भारत के बाहर से प्राप्त की है, तो GRE/GMAT स्कोर पर भी विचार किया जाएगा।

- GATE स्कोर की आवश्यकता केवल M. Tech क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए माफ की गई है; जो उम्मीदवार अपनी संबंधित क्वालिफाइंग डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष / सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

- आवेदन जमा करते समय, उम्मीदवार के पास कम से कम 60% (PG के लिए) कुल मिलाकर, या 10 के पैमाने पर 6 CGPI (PG के लिए), या समकक्ष CGPI होना अनिवार्य है। सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, भारत सरकार (GOI) के मानदंडों के अनुसार छूट लागू होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।