LU University Extends PhD Admission Deadline for 2025-26 लखनऊ यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए रेगुलर और पार्ट टाइम पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 मार्च कर दी है। पहले यह तिथि 28 फरवरी थी। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी एलयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Mon, 2 March 2026 04:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत रेगुलर व पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 28 फरवरी तय की गई थी।

इस बाबत प्रवेश समन्वयक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव का कहना है कि अभ्यर्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन किए जा सकते हैं। अब इच्छुक अभ्यर्थी आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।