nta releases swayam january 2026 admit card check download process NTA ने जारी किया SWAYAM जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

NTA ने जारी किया SWAYAM जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकते हैं।

Sat, 13 June 2026 08:57 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
NTA ने जारी किया SWAYAM जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि स्वयं (SWAYAM) भारत सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों सहित सभी छात्रों के लिए सर्वोत्तम शिक्षण-अधिगम संसाधन उपलब्ध कराना है।

कब आयोजित होगी परीक्षाएं

यह परीक्षाएं 17 जून से 21 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इस सत्र में SWAYAM ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के करीब 900 कोर्स शामिल हैं। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, ताकि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की तैयारी कर सकें। हालांकि, एजेंसी ने स्पष्ट किया था कि यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Re NEET Admit Card 2026: जल्द जारी होंगे नीट यूजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 22

कैसे करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार को सबसे exams.nta.nic.in की वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां होमपेज पर SWAYAM पर क्लिक करें।

इसके बाद Admit Card for SWAYAM January 2026 Semester के लिंक पर क्लिक करें।

फिर यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें और कैप्चा कोड एंटर करें।

इसके बाद आपको एडमिट कार्ड शो होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की हत्या के बाद जागा जुनून, UPSC में AIR 454 पाकर बजरंग प्रसाद बने IPS

परीक्षा का समय और शिफ्ट

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी:

पहली शिफ्ट : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट : दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

बफर डेट : किसी भी तकनीकी खराबी या प्रशासनिक समस्या की स्थिति के लिए एनटीए ने 22 और 23 जून 2026 को सुरक्षित तिथियों के रूप में रखा है।

648 कोर्स और हाइब्रिड मोड में परीक्षा

इस बार की सेमेस्टर परीक्षा कुल 648 कोर्सेज के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का मोड 'हाइब्रिड' होगा, जिसमें CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और PBT (पेन और पेपर के माध्यम से पारंपरिक परीक्षा) शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SWAYAM परीक्षा पैटर्न

ज्यादातर कोर्सों की परीक्षा 100 अंकों की होगी। हालांकि, प्रश्नों का प्रारूप कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। कुछ परीक्षाओं में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं, कुछ कोर्सों में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले कुछ कोर्सों की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ लघु उत्तरीय (Short Answer) और दीर्घ उत्तरीय (Long Answer) प्रश्न भी शामिल हो सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।