RRB NTPC Exam 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
3 जून 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 13 जून 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 13 जून को होने वाली परीक्षा के लिए RRB NTPC UG Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 13 जून को निर्धारित है, वे अपने संबंधित RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
RRB NTPC UG Exam 2026: फेज-2 की जानकारी
अंडरग्रेजुएट (UG) लेवल के पदों के लिए फेज-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का आयोजन 13 जून से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए करीब 63.27 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।
RRB NTPC UG Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अपने संबंधित RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
RRB NTPC Undergraduate (CEN 07/2025) Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।
मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं:
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
पैन कार्ड (PAN Card)
वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
पासपोर्ट (Passport)
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दोनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, क्योंकि इनके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर भूलने पर क्या करें
अगर किसी उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी आवेदन के समय दर्ज किए गए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे उसी नंबर का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC UG Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। इससे दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो




साइन इन