Re NEET Admit Card 2026: जल्द जारी होंगे नीट यूजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 22 लाख देंगे परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए जल्द ही नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा पेपर कराने जा रहा है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए जल्द ही नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा पेपर कराने जा रहा है। इसके लिए देशभर के 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थियों की नजरें अब NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड पर टिकी हैं। चलिए जानते हैं कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम का एडमिट कार्ड कब जारी होगा और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगा जारी
बता दें कि NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले एजेंसी ने 7 जून को एग्जाम सिटी जारी कर दी थी। इसके जरिए छात्रों को यह पता चल गया है कि उनका एग्जाम किस शहर में है।
पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था एग्जाम
बता दें कि NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन कथित पेपर लीक मामले की जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को समय पर नया एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि 26 अप्रैल 2026 को जारी किया गया पुराना NEET UG एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है। री-एग्जाम में शामिल होने के लिए केवल नया एडमिट कार्ड ही स्वीकार किया जाएगा।
Re-NEET UG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Re-NEET UG 2026 Admit Card” या “Candidate Login” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की स्पष्ट और रंगीन कॉपी साथ ले जाना बेहतर रहेगा।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
NTA एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजेगा।
सभी अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या टेलीग्राम चैनल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश न करें।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें।
जरूरी क्रेडेंशियल्स
री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास NEET UG 2026 का एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन होना अनिवार्य है। बिना इन जानकारियों के लॉगिन संभव नहीं होगा।




साइन इन