neet ug 2026 re exam admit card to be released soon how to download NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: जल्द जारी होगा नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट, ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: जल्द जारी होगा नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट, ऐसे करें डाउनलोड

नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जानी है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

Sun, 14 June 2026 05:28 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: जल्द जारी होगा नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जानी है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

करीब 23 लाख बच्चों के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा काफी चर्चा में है क्योंकि यह एग्जाम 03 मई को आयोजित किया गया था, लेकिन कथित पेपर लीक के कारण इस परीक्षा 10 दिन बाद ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद एनटीए ने दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया और री एग्जाम की डेट 21 जून फाइनल की गई। इस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET 2026 में लेफ्ट-हैंडेड छात्रों के लिए खास इंतजाम, NTA ने क्या किया

एडमिट कार्ड कहां से और कैसे करें डाउनलोड?

सबसे पहले एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज Admit for NEET (UG) 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें औरइसका प्रिंटआउट ले लें।

एनटीए ने एग्जाम टाइमिंग बढ़ाई

नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को प्रवेश डाउनलोड करने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस एग्जाम को लेकर एनटीए ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, एजेंसी ने परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ने का फैसला किया है। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 195 मिनट मिलेंगे। इसके साथ ही प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए अतिरिक्त पेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेजल पवार का MBBS दाखिला रद्द करने की मांग, झूठा ST सर्टिफिकेट लगाने का आरोप

एग्जाम का पूरा शेड्यूल

21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम के लिए सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच शुरू हो जाएगी। दोपहर 1:30 बजे मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। 1:40 बजे तक सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। दोपहर 1:55 बजे टेस्ट बुकलेट वितरित की जाएगी और ठीक 2 बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उनका पेपर शाम 6:20 बजे खत्म होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, रफ वर्क का स्पेस बढ़ा, NTA ने नीट में किए बड़े बदलाव
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।