neet ug re exam 2026 major changes 195 minute paper extra pages for rough work NEET Re Exam : 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, रफ वर्क का स्पेस बढ़ा, NTA ने नीट में किए बड़े बदलाव, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET Re Exam : 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, रफ वर्क का स्पेस बढ़ा, NTA ने नीट में किए बड़े बदलाव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट री-एग्जाम के लिए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नए बदलावों की घोषणा की है।सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा अवधि में किया गया है। अब परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, यानी कुल 195 मिनट का समय मिलेगा।

Fri, 12 June 2026 01:30 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET Re Exam : 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, रफ वर्क का स्पेस बढ़ा, NTA ने नीट में किए बड़े बदलाव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट री-एग्जाम के लिए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नए बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा को अधिक सुगम बनाना है। साथ ही इसकी निष्पक्षता और सुरक्षा को बनाए रखना भी है। नीट री-एग्जाम में सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा की अवधि में किया गया है। अब परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, यानी अभ्यर्थियों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा, प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध जगह भी बढ़ा दी गई है। पहले छात्रों को रफ कार्य के लिए 2 पेज मिलते थे, जबकि अब 4 पेज दिए जाएंगे। इससे गणना, डायग्राम और अन्य कार्य करने में छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Re-NEET एग्जाम: CRPF, CISF और एयरफोर्स के अभेद्य कवच में होगी परीक्षा

रफ वर्क पेजों की व्यवस्था में भी बदलाव

इसके अलावा NTA ने छात्रों, खासकर बाएं हाथ (लेफ्ट-हैंडेड) से लिखने वाले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए रफ वर्क पेजों की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। पहले रफ वर्क के सभी पेज प्रश्न पुस्तिका के अंत में दिए जाते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत दो रफ वर्क पेज निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद शुरुआत में दिए जाएंगे, जबकि दो अन्य पेज पुस्तिका के अंत में उपलब्ध रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें कौन हैं 16 वर्षीय रायलन अनिल, NTA के NEET पोर्टल की खोली पोल

नए बदलाव से लाभ

यह नया फॉर्मेट अंग्रेजी और सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों में लागू होगा। इससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी रफ वर्क पेज का उपयोग कर सकेंगे। NTA का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में किए गए छोटे-छोटे सुधार भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। नए बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और छात्र-अनुकूल बनाना है, जबकि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पूरी तरह बरकरार रहेगी।

एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और सूचना पुस्तिका में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का सहयोग करें।

छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता

बता दें कि हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। लंबे समय से कई अभ्यर्थी यह मांग कर रहे थे कि परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताओं में लगने वाले समय को ध्यान में रखा जाए। इसी को देखते हुए NTA ने परीक्षा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि उम्मीदवार बिना किसी अतिरिक्त दबाव के परीक्षा दे सकें।

कैलकुलेशन को लेकर रही है शिकायत

परीक्षा का समय बढ़ाने के साथ-साथ NTA ने रफ वर्क से जुड़ी छात्रों की एक बड़ी समस्या का भी समाधान किया है। NEET UG में फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों के सवालों को हल करने के लिए काफी कैलकुलेशन करनी पड़ती है। ऐसे में कई छात्र रफ वर्क के लिए पर्याप्त जगह न मिलने की शिकायत करते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ वर्क के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराई गई है। इससे अभ्यर्थी आसानी से गणना, डायग्राम और जरूरी नोट्स बना सकेंगे। अधिक जगह मिलने से उत्तर हल करने में सुविधा होगी और गलतियों की संभावना भी कम होगी।

21 जून को होगी परीक्षा

NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून को देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। NTA ने कहा है कि परीक्षा व्यवस्था में किए गए नए बदलावों का उद्देश्य परीक्षा को अधिक निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। साथ ही, छात्रों को बेहतर परीक्षा अनुभव देने के लिए उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:री-NEET: 21 जून तक लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर, 5 लाख जवान संभालेंगे मोर्चा
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।