NEET UG 2026 Marks VS Rank : Accurate NEET Rank Predictor government mbbs seat cut off cutoff NEET UG Marks VS Rank : नीट में कितने मार्क्स पर क्या रैंक संभव, सरकारी MBBS सीट के कितने चांस, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG Marks VS Rank : नीट में कितने मार्क्स पर क्या रैंक संभव, सरकारी MBBS सीट के कितने चांस

NEET UG 2026 Marks VS Rank : नीट यूजी छात्रों की सहूलियत के लिए यहां बीते वर्षों के विश्लेषण के आधार पर मार्क्स Vs रैंक का डेटा शेयर किया गया है। छात्र आंसर-की से अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं और अपनी रैंक का अंदाजा लगा सकते हैं।

Thu, 7 May 2026 11:47 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET UG Marks VS Rank : नीट में कितने मार्क्स पर क्या रैंक संभव, सरकारी MBBS सीट के कितने चांस

NEET UG 2026 Marks VS Rank : नीट यूजी आंसर-की जारी होने के बाद लाखों छात्रों ने अपने मार्क्स का अनुमान लगा लिया है। उन्हें इस बात का मोटा मोटा अंदाजा लग गया है कि उनके कितने मार्क्स आएंगे। अब उनमें यह जानने की उत्सुकता है कि इतने मार्क्स में उनकी रैंक क्या रहेगी। और इस रैंक में क्या उनको सरकारी एमबीबीएस की सीट मिल पाएगी या नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते वर्षों के विश्लेषण के आधार पर 700 या इससे अधिक अंक पाने वालों की रैंक 300 तक रह सकती है। वहीं 650 अंक तक पाने वालों की रैंक 12,000 तक रह सकती है। छात्र इस नीट रैंक बनाम मार्क्स डेटा का उपयोग करके यह अनुमान लगा सकते हैं कि आगामी सत्र में वे किन मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3 मई को नीट यूजी परीक्षा 2026 में 96.92 प्रतिशत उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। आवेदन करने वाले 22,75,011 उम्मीदवारों में से 22,05,035 उम्मीदवार एग्जाम में बैठे।

यहां देखें नीट यूजी 2026 मार्क्स रैंक का अनुमानित ब्योरा

मार्क्स रेंज | अनुमानित रैंक रेंज

720 - 715 | 1 - 10

714 - 700 | 10 - 300

699 - 680 | 300 - 2,500

679 - 650 | 2,500 - 12,000

649 - 620 | 12,000 - 30,000

619 - 590 | 30,000 - 60,000

589 - 560 | 60,000 - 1,00,000

559 - 530 | 1,00,000 - 1,60,000

529 - 500 | 1,60,000 - 2,30,000

499 - 470 | 2,30,000 - 3,20,000

469 - 430 | 3,20,000 - 4,80,000

429 - 390 | 4,80,000 - 6,80,000

389 - 350 | 6,80,000 - 9,00,000

349 - 300 | 9,00,000 - 11,50,000

299 - 250 | 11,50,000 - 14,50,000

249 - 200 | 14,50,000 - 17,50,000

199 - 150 | 17,50,000 - 20,00,000

149 - 100 | 20,00,000 - 22,00,000

100 से कम | 22,00,000 से ऊपर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS के लिए नीट Cut Off बढ़ने के आसार, क्या हो सकता है सेफ स्कोर और रैंक

(यह अनुमानित नीट 2026 मार्क्स बनाम रैंक का डेटा पिछले वर्षों के एनालिसिस पर बेस है और केवल इंफोर्मेशन के लिए दिया गया है। इसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिए।)

सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए नीट यूजी में कितना स्कोर चाहिए

विभिन्न एक्सपर्ट्स की राय में अगर ऑल इंडिया कोटा से सरकारी मेडिकल कॉलेज की बात की जाए तो 615 से 625 अंकों को एक सेफ स्कोर माना जा रहा है। इस साल नए मेडिकल कॉलेजों के खुलने की संभावना है इसलिए 615 अंक एक सुरक्षित स्कोर माना जा सकता है। 610 से 620 अंकों के बीच सबसे ज्यादा बॉर्डरलाइन वाले छात्र होंगे जिन्हें अपनी सीट के लिए सबसे अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए कट-ऑफ मुख्य रूप से 610 से 620 अंकों के बीच रहने की उम्मीद है, और यही वह स्कोर रेंज है जहां सीट के लिए सबसे ज्यादा कंपीटिशन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, 6 माह की ट्रेनिंग ले कर सकेंगे अल्ट्रासाउंड

कटऑफ ऊपर जाने के आसार

एमबीबीएस दाखिले के लिए इस बार नीट यूजी की कटऑफ बढ़ने के आसार हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट 2026 का प्रश्न पत्र 2025 के मुकाबले थोड़ा सरल रहा था ऐसे में पिछले साल के मुकाबले कटऑफ बढ़ सकती है। जानकारों का मानना है कि क्वालिफाइंग मार्क्स और ऑल इंडिया कोटा (AIQ) दोनों में बढ़ोतरी की संभावना है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी की क्वालिफाइंग कट ऑफ क्या रह सकती है ( NEET UG Qualifying Cut off Expected )

- जनरल कैटेगरी: 150 से 155 के बीच

- आरक्षित वर्ग - 120 से 125 के बीच

- दिव्यांग - 137 से 142 के बीच

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS में 3 बार फेल, चला रहा था NEET UG में फर्जी स्कॉलर बिठाने का धंधा

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए सेफ स्कोर क्या रह सकता है

- अनारक्षित और ओबीसी कैटेगरी के लिए सेफ स्कोर 615 के आसपास रहने का अनुमान है।

- ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए यह लगभग 610 हो सकता है।

- एससी कैटेगरी के लिए अपेक्षित स्कोर 555 के आसपास रह सकता है।

- एसटी कैटेगरी के लिए यह स्कोर लगभग 545 होने की संभावना है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।