neet ug 2026 answer key release date objection process safe score cutoff latest update hindi MBBS सीट का सपना कितना करीब? NEET Answer Key 2026 से लगेगा अंदाजा; कब तक होगा जारी, Career Hindi News - Hindustan
More

MBBS सीट का सपना कितना करीब? NEET Answer Key 2026 से लगेगा अंदाजा; कब तक होगा जारी

NEET UG 2026 की परीक्षा के बाद अब छात्रों को NTA NEET UG 2026 Answer Key का इंतजार है। जानिए नीट यूजी की आंसर की कब आ सकती है।

Sun, 3 May 2026 07:50 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
MBBS सीट का सपना कितना करीब? NEET Answer Key 2026 से लगेगा अंदाजा; कब तक होगा जारी

MBBS और BDS दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब खत्म हो चुकी है। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि NTA आखिर Answer Key कब जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपने संभावित नंबरों का अंदाजा लगाने के लिए NEET UG Answer Key 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल NEET UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 5,432 से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस बार करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

कब जारी हो सकती है NEET UG 2026 Answer Key

फिलहाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आंसर की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा के लगभग एक महीने बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाती है। यानी छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन से जवाब दिए थे और NTA ने किस जवाब को सही माना है। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी मदद मिलती है।

छात्रों को मिलेगा आंसर चैलेंज करने का मौका

NTA प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका देगा। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह उसे चैलेंज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित सवाल के समर्थन में दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। हर सवाल को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। NTA सभी आपत्ति की जांच सब्जेक्ट एक्सपर्ट की मदद से करेगा। अगर किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर की में बदलाव किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBBS-BDS दाखिले के लिए इस बार कितना मुश्किल था नीट यूजी का पेपर?
ये भी पढ़ें:यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो
ये भी पढ़ें:India Post GDS तीसरी मेरिट लिस्ट PDF में ऐसे चेक करें अपना नाम

NEET UG 2026 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 की Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “NEET UG 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगइन क्रिडेन्शियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें।

आंसर की पर आपत्ति ऐसे करें

अगर किसी सवाल पर आपत्ति दर्ज कराना है तो उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद “Challenge Answer Key” विकल्प पर क्लिक करें। अब उन सवालों को चुनें जिन्हें आपत्ति दर्ज करनी है। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें। हर सवाल के लिए 200 रुपये फीस जमा करें। इसके बाद objection submit पर क्लिक कर दें।

MBBS दाखिले के लिए Cut Off पर भी नजर

आंसर की जारी होने के बाद छात्रों की नजर सेफ स्कोर और अनुमानित कट-ऑफ पर भी रहेगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट पाने के लिए इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।