NEET Re-Exam Admit Card 2026 Not Downloading? download direct link on neet.nta.nic.in, digilocker, umang app NEET Re-Exam Admit Card 2026 Link: नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रहा है परेशानी? ऐसे करें डाउनलोड लिंक, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET Re-Exam Admit Card 2026 Link: नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रहा है परेशानी? ऐसे करें डाउनलोड लिंक

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Link: री-नीट 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर दिक्कत आ रही है तो आप इन आसान तरीकों से अपना हॉल टिकट बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Mon, 15 June 2026 08:35 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET Re-Exam Admit Card 2026 Link: नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड में आ रहा है परेशानी? ऐसे करें डाउनलोड लिंक

NTA NEET Admit Card 2026 Direct Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली NEET UG री-एग्जाम (NEET 2026 Re-Exam) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड लाइव होते ही लाखों छात्रों ने एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण सर्वर पर भारी ट्रैफिक को गया है, जिसके कारण देश भर के कई मेडिकल अभ्यर्थी की लॉगिन स्क्रीन बार-बार क्रैश हो रही है या फिर आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in ओपन होने में बहुत ज्यादा समय ले रही है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपना री-नीट हॉल टिकट बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए "NEET UG 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

4. सभी डिटेल्स भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसकी पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करें और सेव कर लें।

6. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड के कम से कम दो से तीन कलर्ड प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Re-NEET परीक्षा से पहले NTA अलर्ट, लॉन्च किया 'परीक्षा कर्मयोगी' प्रोग्राम

डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से NEET 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करें-

यदि आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो उम्मीदवार एक बेहतर विकल्प के रूप में डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.

2. अपने मोबाइल नंबर या यूजरनेम की मदद से लॉगिन करें.

3. लॉगिन करने के बाद “Search Documents” वाले सेक्शन में जाएं.

4. वहां सर्च बार में "National Testing Agency" या "NEET" लिखकर सर्च करें.

5. अब ड्रॉपडाउन में से "NEET Admit Card 2026" के विकल्प को चुनें.

6. अपना नीट 2026 का एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा का वर्ष दर्ज करें।

7. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Re-NEET एग्जाम: CRPF, CISF और एयरफोर्स के अभेद्य कवच में होगी परीक्षा

उमंग (UMANG) ऐप के जरिए नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-

उम्मीदवार उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अपने मोबाइल के प्ले स्टोर (Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) से UMANG App डाउनलोड करें।

2. ऐप पर अपना मोबाइल नंबर और एमपिन (MPIN) दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

3. ऐप के अंदर NTA Services को खोजें और वहां NEET UG 2026 का चयन करें।

4. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सबमिट करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें और फोन में सेव कर लें।

भारी ट्रैफिक के कारण यदि वेबसाइट कुछ समय के लिए न खुले, तो छात्र परेशान न हों और थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहें। वेबसाइट पर ज्यादा भीड़ होने के दौरान डिजिलॉकर और उमंग ऐप एक बेहतरीन बैकअप विकल्प साबित होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बदल गया NEET री-एग्जाम का पैटर्न? वायरल नोटिस का NTA और PIB ने बताया सच

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।