NEET MDS Result NBEMS NBE NEET MDS Result 2026 out on natboard.edu.in, download merit list cut off pdf NEET MDS Result 2026, Direct Link: नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 natboard.edu.in पर जारी, यहां चेक करें मेरिट लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET MDS Result 2026, Direct Link: नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 natboard.edu.in पर जारी, यहां चेक करें मेरिट लिस्ट

NBEMS NEET MDS Result 2026 Link: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आज 2 जून 2026 को नीट एमडीएस 2026 का रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी कर दिया गया है।

Tue, 2 June 2026 05:35 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET MDS Result 2026, Direct Link: नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 natboard.edu.in पर जारी, यहां चेक करें मेरिट लिस्ट

NEET MDS Result 2026 Direct Link: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 'नीट एमडीएस 2026' (NEET MDS 2026) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम को एक कंबाइंड मेरिट लिस्ट के रूप में अपनी आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in और nbe.edu.in पर लाइव कर दिया है। 2 मई 2026 को आयोजित हुई इस कठिन परीक्षा में शामिल हुए हजारों डेंटल छात्र बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना स्कोर देख सकते हैं। इस परीक्षा के परिणाम केवल इसी चालू शैक्षणिक सत्र (2026) के एडमिशन के लिए वैलिड रहेंगे।

कैटेगरी-वाइज न्यूनतम क्वालिफाइंग कट-ऑफ

रिजल्ट पीडीएफ जारी होने के साथ ही एनबीईएमएस (NBEMS) ने विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग कट-ऑफ परसेंटाइल भी स्पष्ट कर दिए हैं, जिसके आधार पर ही छात्र काउंसलिंग के लिए योग्य माने जाएंगे।

सामान्य और ईडब्ल्यूएस (General/EWS) वर्ग: इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50वां परसेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है।

एससी, एसटी और ओबीसी (SC/ST/OBC) वर्ग: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (जिनमें इन श्रेणियों के दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं) के लिए योग्यता का पैमाना 40वां परसेंटाइल तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET को ऑनलाइन कराने से SC का इनकार, 21 जून को ऑफलाइन ही होगी परीक्षा

अनारक्षित दिव्यांग (UR-PwD) वर्ग: राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज एक्ट 2016 के नियमों के तहत, सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45वां परसेंटाइल लाना आवश्यक है।

बोर्ड ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के अंक निर्धारित परसेंटाइल से कम होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट में कोई रैंक नहीं दी जाएगी और वे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

NEET MDS Result 2026: नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको NEET MDS Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप नीट एमडीएस रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश से करें मेडिकल की पढ़ाई, बिना NEET के मिलेगा MBBS में एडमिशन

जो अभ्यर्थी कटऑफ के समान या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जल्द ही नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल 2026 की घोषणा की जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।